Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

श्रद्धा कपूर की 6 साल से अटकी इस फिल्म को लेकर आई बड़ी GOOD NEWS! एक्ट्रेस की सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की खबर सुन फैंस हुए गदगद

Shilpi Narayan
6 Jan 2026 7:30 PM IST
श्रद्धा कपूर की 6 साल से अटकी इस फिल्म को लेकर आई बड़ी GOOD NEWS! एक्ट्रेस की सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की खबर सुन फैंस हुए गदगद
x



मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। फैंस के बीच श्रद्धा को लेकर दीवानगी ही अलग है। वहीं श्रद्धा स्त्री 2 जैसी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाली श्रद्धा की आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है और फैंस उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


इस बीच श्रद्धा कपूर की 6 साल से अटकी हुई एक फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है, जिसमें अभिनेत्री इच्छाधारी नागिन की भूमिका निभाती हुई दिखेंगी। फिल्म स्त्री 2 की सफलता के बाद अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अगली फिल्म के चुनाव में भले ही काफी ज्यादा समय लिया हो, लेकिन अब उनका इरादा ज्यादा समय खाली बैठने का नहीं है।


वह फिलहाल फिल्मकार लक्ष्मण उतेकर फिल्म ईथा की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग मार्च तक चलेगी। उन्होंने उसके बाद का भी शेड्यूल तय कर लिया है। उसके बाद वह फिल्म नागिन की शूटिंग शुरू करेंगी। दरअसल, इस फिल्म की घोषणा साल 2020 में ही हुई थी।


उसके बाद कोरोना महामारी और फिल्म की राह में आने वाली बाकी अड़चनों के कारण फिल्म आगे बढ़ती गई। बीच में खबरें यह भी आई कि फिल्म ठंडे बस्ते मे चली गई है। हालांकि, निर्माताओं ने फिल्म को लेकर उम्मीदें नहीं छोड़ी और अब इस शूटिंग की योजनाएं तय हो चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार, निर्माताओं की योजना अप्रैल से इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने की है।


उस दौरान श्रद्धा कपूर ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर फिल्म नागिन का आधिकारिक घोषणा की थी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था कि मेरे लिए स्क्रीन पर नागिन को भूमिका को अदा करना बहुत खुशी की बात है। मैं श्रीदेवी मैम की नगीना और निगाहें देखकर बड़ी हुई हूं, उन्हें काफी एडमायर करती हूं। इतना ही नहीं मैं उन्हें अपना आइडल मानती हूं। मैं हमेशा से भारतीय पारंपरिक लोककथाओं पर आधारित ऐसा ही रोल करना चाहती थी।


ऐसे में ईथा के बाद श्रद्धा कपूर नागिन के जरिए बड़े पर्दे पर धमाल मचाती हुई दिखेंगी। इसके अलावा हॉरर कॉमेडी मूवी स्त्री 3 भी उनकी अपकमिंग मूवीज की लिस्ट में शुमार है।

Next Story