Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

यूक्रेन के राष्ट्रपति के भारत आने के संकेत! जल्द भारत का दौरा कर सकते हैं, जानें मामला

Aryan
24 Aug 2025 12:55 PM IST
यूक्रेन के राष्ट्रपति के भारत आने के संकेत! जल्द भारत का दौरा कर सकते हैं, जानें मामला
x
रूस के राष्ट्रपति भी भारत का दौरा कर सकते हैं

नई दिल्ली। यूक्रेन के राष्ट्रपति के भारत आने के संकेत मिल रहे हैं‌। वह इस साल भारत का दौरा कर सकते हैं। इससे पहले रूस के राष्ट्रपति भी भारत का दौरा करेंगे। अमेरिका द्वारा लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ के बाद दोनों देश भारत से मिल रहे हैं। ‌भारत के प्रधानमंत्री दोनों देशों के राष्ट्रपति से मुलाकात कर सकते हैं।

रूस के बीच की दोस्ती अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को नहीं भा रही

रूस से तेल खरीदने के कारण उन्होंने भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान कर दिया है। भारत और रूस के बीच की दोस्ती अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को नहीं भा रही है। जहां एक और भारत और रूस की दोस्ती जगजाहिर है। इस साल के अंत में रूस के राष्ट्रपति भारत आ सकते हैं। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति के भी इस साल भारत आने के संकेत मिले हैं। भारत में यूक्रेन के राजदूत ने इस बात के संकेत दिए हैं।

भारत और यूक्रेन के रिश्तों में एक नई तस्वीर देखने को मिली

दिल्ली स्थित कुतुब मीनार यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर यूक्रेन के राष्ट्रीय झंडे से रोशन हो गया। भारत और यूक्रेन के रिश्तों में एक नई तस्वीर देखने को मिली है।‌ इसी बीच भारत में यूक्रेन के राजदूत ऑलेक्जेंडर पोलिशचुक ने कहा कि भारत और यूक्रेन के बीच भविष्य की रणनीतिक साझेदारी की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यूक्रेन के राजदूत ऑलेक्जेंडर पोलिशचुक ने कहा कि पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की को भारत आने का न्योता दिया है और दोनों पक्ष फिलहाल तारीख तय करने पर काम कर रहे हैं।

Next Story