
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- चांदी की कीमत 3 लाख के...
चांदी की कीमत 3 लाख के पार, सोना के भाव में भी जोरदार उछाल, जानें देश के टॉप शहरों में आज का रेट

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमत लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। आज वायदा बाजार में इन दोनों धातुओं की कीमत में जोरदार उछाल देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX गोल्ड फरवरी फ्यूचर्स में करीब ₹3,000 यानी 2% से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली और यह ₹1,45,500 प्रति 10 ग्राम के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं MCX सिल्वर मार्च फ्यूचर्स में और भी मजबूत तेजी दर्ज की गई। चांदी की कीमत ₹13,550 के करीब 5% उछलकर ₹3,01,315 प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।
ग्लोबल मार्केट में रुझान
ग्लोबल मार्केट में आज सोने की कीमतों में 1% से अधिक की तेजी देखने को मिली और यह $4,660 प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर से ऊपर पहुंच गई। इसका मुख्य कारण अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यूरोपीय देशों पर नए टैरिफ की घोषणा को माना जा रहा है, जिससे निवेशक जोखिम वाले एसेट्स से दूरी बनाकर सुरक्षित निवेश की ओर बढ़े।
दिल्ली में सोने का भाव
24 कैरेट सोना: ₹14,584 प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹13,370 प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹10,942 प्रति ग्राम
मुंबई में सोने के रेट
24 कैरेट सोना: ₹14,569 प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹13,355 प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹10,927 प्रति ग्राम
कोलकाता में सोने की कीमत
24 कैरेट सोना: ₹14,569 प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹13,355 प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹10,927 प्रति ग्राम
चेन्नई में सोने का भाव
24 कैरेट सोना: ₹14,673 प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹13,450 प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹11,230 प्रति ग्राम
बेंगलुरु में सोने के ताजा रेट
24 कैरेट सोना: ₹14,569 प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹13,355 प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹10,927 प्रति ग्राम




