Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

चांदी की कीमतों में भारी उछाल! सोना भी ₹1.55 लाख के पार, देखें आपके शहर के ताजा रेट्स

Anjali Tyagi
20 Feb 2026 10:36 AM IST
चांदी की कीमतों में भारी उछाल! सोना भी ₹1.55 लाख के पार, देखें आपके शहर के ताजा रेट्स
x

नई दिल्ली। आज यानी 20 फरवरी 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। चांदी ने ₹3,000 से अधिक की छलांग लगाई है, वहीं सोना ₹1.55 लाख प्रति 10 ग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया है।

प्रमुख शहरों में सोने के रेट (24 कैरेट, प्रति 10 ग्राम)

विभिन्न शहरों में स्थानीय टैक्स और चुंगी के कारण कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है:

दिल्ली: ₹1,56,665

मुंबई: ₹1,56,500

कोलकाता: ₹1,56,500

चेन्नई: ₹1,58,190

बेंगलुरु: ₹1,56,500

हैदराबाद: ₹1,55,901

नोएडा/गाजियाबाद: ₹1,56,650

चांदी की कीमतों में उछाल

चांदी की कीमतों में आज बड़ी तेजी दर्ज की गई है। दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में चांदी का भाव ₹2,70,100 प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गया है। कई ज्वेलर्स के मुताबिक, वैश्विक बाजारों में बढ़ती मांग और औद्योगिक खपत के कारण चांदी ₹3,000 से भी अधिक महंगी हुई है।

Next Story