Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Shefali Jariwala के कांटा लगा सांग पर सिंगर सोना महापात्रा ने कसा तंज, जानें क्या है पूरा मामला ?

Aryan
5 July 2025 5:07 PM IST
Shefali Jariwala के कांटा लगा सांग पर सिंगर सोना महापात्रा ने कसा तंज, जानें क्या है पूरा मामला ?
x
सोना महापात्रा का कमेंट बहुत ही असंवेदनशील है।

मुंबई। कांटा गर्ल शेफाली अब हमारे बीच नहीं रहीं। लेकिन वो फैंस के दिलों में हमेशा छाई रहेंगीं। हाल ही में मशहूर सोना महापात्रा शेफाली और उनके गाना कांटा लगा, पर कमेंट करके बुरी तरह से फंस गईं। चलिए देखते हैं कि सिंगर ने शेफाली के बारे क्या कहा ?

सोशल मीडिया पर सिंगर हो रहीं ट्रोल

मशहूर सिंगर सोना महापात्रा अपने बेबाक बयानों के वजह से हमेशा विवादों में छाई रहती हैं। सोना ने इस बार दिवंगत शेफाली पर विवादित कमेंट किया है,साथ ही उनके रीमिक्स सॉन्ग को लेकर ऐसी बात कही कि सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सिंगर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। शेफाली के फैंस ने इस बात पर नाराजगी जताई।

कांटा लगा’ के रीमिक्स वर्जन करने वाले मेकर्स को आड़े हाथों लिया

सोना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह बिना नाम लिए ‘कांटा लगा’ रीमिक्स सॉन्ग बनाने वाले मेकर्स को फटकार लगाते नजर आई। दरअसल डायरेक्टरर्स राधिका राव और विनय सप्रू ने घोषणा की थी कि वो सॉन्ग कांटा लगा को रिटायर कर रहे हैं और अब इसका सीक्वल नहीं बनाएंगें।

सोना महापात्रा का विवादित कमेंट

सिंगर ने लिखा, संगीतकार आरडी बर्मन, गीतकार मजहूर सुल्तानपुरी और गायिका लता मंगेशकर ने मिलकर ‘कांटा लगा’ गाना बनाया था। मगर कुछ लोग इस गाने का मेकर खुद को बता रहे हैं। पीआर के जरिए किसी की मौत का फायदा उठा रहे हैं। दो लोगों ने एक 19 साल की लड़की को लेकर एक बेहूदा गाना बना डाला,क्या इससे पहले असल मेकर्स से इजाजत लिया था ? 42 साल की उम्र दराज महिला को शांति मिले। इसके बाद भी सोना महापात्रा अपनी बात पर टिकी रही दुबारा यही पोस्ट शेयर किया और ट्रोल करने वालों को उनकी बात पर गौर करने के लिए कहा।

उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि 3 दिग्गजों ने मिलकर बनाया कांटा लगा। साथ ही ये लिखा खुद को निर्माता कहने वाले लोगों को एक बार सोचना चाहिए था।

सिंगर के कमेंट पर भड़क गए यूजर्स

जब सोना महापात्रा ने ‘कांटा लगा’ सॉन्ग के मेकर्स पर कमेंट किया तो उसमें शेफाली के लिए खराब भाषा का इस्तेमाल किया। इस बात से सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। रेडिट पर कई यूजर्स ने सोना महापात्रा को ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, ‘सोना महापात्रा का कमेंट बहुत ही असंवेदनशील है। उसने शेफाली का नाम नहीं लिया, उसे ओल्ड लेडी लिखा है। सोना हमेशा ही घटिया बातें करती हैं। एक अन्य यूजर ने भी लिखा कि यह बात शेफाली के घरवालों को दुख पहुंचाएगी। किसी मर चुके व्यक्ति के बारे में ऐसी बातें करना अच्छी बात नहीं है।’ आगे एक और यूजर ने कमेंट किया, ‘किसी मर चुके इंसान से जलन रख रही है।’

सोना महापात्रा का विवादों से पुराना नाता

पहली बार नहीं है कि सोना महापात्रा किसी तरह के विवाद में फंसी हों। पहले भी वह कई लोगों के बारे में बेबाक बातें कर चुकी हैं। इस वजह से उनकी ट्रोलिंग भी हुई है। सलमान खान को लेकर भी पिछले दिनों सोना महापात्रा ने कमेंट किया था, जिसे लेकर वह ट्रोल हुईं। उन्होंने सलमान को कम उम्र की हीरोइन के साथ काम करने को लेकर आड़े हाथों लिया था।

शेफाली की चाहत

दरअसल एक पॉडकास्ट में शेफाली ने रिवील किया था कि वो आखिरी सांस तक कांटा लगा गर्ल के रूप में पहचानी जानी चाहती थी। राधिका राव और विनय सप्रू ने अभिनेत्री की इस आखिरी इच्छा को पूरा करने के लिए ही ये ऐलान किया कि वे कभी कांटा लगा सॉन्ग का सीक्वल नहीं बनाएंगे।

सोना महापात्रा ने सफाई दिया

इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। वह इसके लिए बुरी तरह ट्रोल की जा रही हैं जिस पर सिंगर ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा, मुझे असंवेदनशील कहने वाले सभी लोगों से मेरा कहना है कि क्या हम इस बात से सहमत हैं कि आरडी बर्मन, लता मंगेशकर, मजरूह सुल्तानपुरी जैसे दिग्गज हमारे म्यूजिक लेजेंड्स धीरे-धीरे गायब हो रहे हैं? क्या खुद को कांटा लगा का निर्माता कहना ठीक है, जबकि आप सिर्फ एक रीमिक्स वीडियो के निर्माता हैं?



Next Story