Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

SIR In MP: 25 लाख मतदताओं के नाम कट सकते हैं, 12 लाख लोगों को जारी होगी नोटिस...

Aryan
19 Dec 2025 11:14 AM IST
SIR In MP: 25 लाख मतदताओं के नाम कट सकते हैं, 12 लाख लोगों को जारी होगी नोटिस...
x
अब तक SIR प्रक्रिया के तहत राज्य में कुल 5.76 करोड़ फॉर्म जमा हुए हैं।

भोपाल। मध्य प्रदेश से SIR के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल SIR के बाद अब ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 25 लाख मतदाताओं के नाम कट सकते हैं। बता दें कि अब तक SIR प्रक्रिया के तहत राज्य में कुल 5.76 करोड़ फॉर्म जमा हुए हैं। वहीं, ड्राफ्ट लिस्ट 23 दिसंबर को जारी हो सकती है।

9 लाख मतदाताओं ने 2003 की जानकारी नहीं दी

जानकारी के मुताबिक, कुल 5.76 करोड़ गणना पत्रों में से 9 लाख ने साल 2003 की जानकारी नहीं दी है। वहीं, 8.5 लाख मतदाता अब इस दुनिया में नहीं रहे। इसके अलावा, 2.5 लाख मतदाता ऐसे भी हैं, जिनका नाम दो जगहों पर दर्ज है।

करीब 12 लाख लोगों को जारी होगी नोटिस

जांच के अनुसार, करीब 12 लाख लोग हैं, जिन्होंने गणना पत्र अधूरा छोड़ दिया है। इन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश में SIR का काम 18 दिसंबर तक पूरा कर लिया गया था। इससे पहले समय से काम खत्म न हो पाने की वजह से तारीख भी बढ़ाई गई थी, ताकि अधिक से अधिक लोगों को वोटर लिस्ट में शामिल होने का मौका मिल सके।

जिन मतदाताओं ने फॉर्म अधूरे भरे थे, उनसे BLO ने संपर्क किया। इस कारण हजारों फॉर्म में सुधार करवाकर उन्हें पूरा कराया गया। सीनियर अधिकारियों के निर्देश पर बीएलओ ने वोटर्स से संपर्क किया था।

आपत्ति से जुड़े आवोदन प्रक्रिया शुरू होगी

वहीं, 23 दिसंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद से ही दावे और आपत्ति से जुड़े आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। हालांकि, जिन लोगों के दो जगह नाम हैं, वे अपने आधिकारिक पते पर ही वोटर हो सकते हैं। इसमें कोई छूट नहीं दी जाएगी, क्योंकि एक ही मतदाता का दो जगहों पर होना चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है।

Next Story