Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अमृता अरोड़ा को बहन मलाइका अरोड़ा ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बढ़ाई, फैंस ने कहा- तो किस कर ही लो...

Shilpi Narayan
31 Jan 2026 12:53 PM IST
अमृता अरोड़ा को बहन मलाइका अरोड़ा ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बढ़ाई, फैंस ने कहा- तो किस कर ही लो...
x



मुंबई। मलाइका अरोड़ा अक्सर किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। जहां पहले मलाइका अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आई थी तो वहीं अब मलाइका बहन अमृता अरोड़ा को जन्मदिन की बधाई खास अंदाज में देने को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने अपनी बहन के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने एक पोस्ट भी लिखी है। इस पर फैंस कमेंट कर रहे हैं।


अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बहन अमृता अरोड़ा को जन्मदिन की बधाई दी है। मलाइका ने अमृता के साथ फोटो शेयर की है और इसके साथ एक पोस्ट लिखी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा 'मेरी बेबी बहन आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं।


इसके अलावा मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उनके साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि बर्थडे गर्ल के साथ एक लिफ्टी जरूरी है।


वहीं मलाइका अरोड़ा की पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है 'सबसे अलग फोटो। बहुत अच्छी'। एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'रुकना मत।' एक और यूजर ने लिखा है 'इतना करीब आ गई हो तो किस कर ही लो।'


बता दें कि 31 जनवरी 1981 को जन्मीं अमृता अरोड़ा ने साल 2002 में फरदीन खान के साथ फिल्म 'कितने दूर कितने पास' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने 'आवारा पागल दीवाना', 'एक और एक ग्यारह', 'गर्लफ्रेंड', 'स्पीड', 'कमबख्त इश्क' और 'हैलो' जैसी कई फिल्मों में काम किया।

Next Story