Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

'सितारे जमीन पर' अब OTT पर होगी रिलीज! आमिर ने किया था ये दावा, अब अपनी ही बात से पलटे एक्टर

Shilpi Narayan
10 March 2026 6:30 PM IST
सितारे जमीन पर अब OTT पर होगी रिलीज! आमिर ने किया था ये दावा, अब अपनी ही बात से पलटे एक्टर
x

मुंबई। आमिर खान ने पहले अपनी फिल्म 'सितारे जमीन पर' लेकर ऐलान किया था कि यह फिल्म OTT पर नहीं आएगी। हालांकि आमिर के फैंस इस फिल्म के OTT पर आने का इंतजार कर रहे थे। आमिर के इस ऐलान के बाद फैंस दुखी थे। आमिर ने दर्शकों से इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने की अपील करते हुए दावा किया था कि वे अपनी ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज नहीं करेंगे।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए पूरी तरह तैयार

वहीं अब सिनेमाघरों में रिलीज के 8 महीने बाद आमिर खान की ये कॉमेडी-ड्रामा ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस द्वारा एक पोस्ट शेयर करते हुए 'सितारे जमीन पर' की ओटीटी रिलीज का ऐलान किया गया है, जिसने सुपरस्टार के फैंस को चौंका दिया है। जी हां, आमिर खान की ये फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए पूरी तरह तैयार है।

ओटीटी रिलीज का किया ऐलान

आमिर खान प्रोडक्शन्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'सितारे जमीन पर' की ओटीटी रिलीज का ऐलान किया गया। प्रोडक्शन हाउस की ओर से शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है कि 1 टिंगू बास्केटबॉल कोच, 10 तूफानी सितारे और उनकी जर्नी। हालांकि इस पोस्ट के साथ फिलहाल फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है, लेकिन आमिर खान के फैंस उनके इस फैसले से थोड़ा हैरान जरूर हैं। दरअसल, फिल्म की रिलीज के साथ ही आमिर ने पूरे जोर के साथ ये बात कही थी कि उनकी ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज नहीं होगी, लेकिन अब उन्होंने फिल्म की ओटीटी रिलीज का ऐलान कर दिया है।

सोनी लिव पर होगी रिलीज

आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा स्टारर ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म 'सोनी लिव' पर रिलीज होगी। हालांकि, फिल्म किस तारीख को ओटीटी पर रिलीज हो रही है, इसकी जानकारी साझा नहीं की गई है। कई यूजर्स ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए फिल्म की ओटीटी रिलीज की डेट पूछी, जिसमें से एक को जवाब देते हुए सोनी लिव की ओर से लिखा गया है कि आपकी रुचि के लिए धन्यवाद। नवीनतम अपडेट के लिए कृपया हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमसे जुड़े रहें।

Next Story