
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- सांप जहर मामला: एल्विश...
सांप जहर मामला: एल्विश यादव की याचिका पर SC में सुनवाई टली, कार्यवाही रद्द करने की मांग

मुंबई। यूट्यूबर एल्विश यादव से जुड़े 'सांप के जहर' मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उनकी याचिका पर विचार किया, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ चल रही कानूनी कार्यवाही और चार्जशीट को पूरी तरह रद्द करने की मांग की है। अब मामले की अगली सुनवाई मार्च महीने में होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने की सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट की बेंच (जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस एन.के. सिंह) ने फिलहाल निचली अदालत (ट्रायल कोर्ट) की कार्यवाही पर रोक (Stay) बरकरार रखी है।
एल्विश यादव ने हाई कोर्ट के फैसले को दी थी चुनौती
एल्विश यादव ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसने उनकी FIR और चार्जशीट रद्द करने की याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जहां अगस्त 2025 में ही उन्हें अंतरिम राहत मिल गई थी।
यूपी सरकार का रुख
उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपने हलफनामे में एल्विश की याचिका का विरोध किया है। सरकार का तर्क है कि उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं और आपराधिक साजिश के मामले में घटनास्थल पर शारीरिक मौजूदगी अनिवार्य नहीं है।
एल्विश के तर्क
उनके वकील का कहना है कि पुलिस ने NDPS एक्ट और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की प्रक्रियाओं का सही पालन नहीं किया और उनके पास से कोई प्रतिबंधित पदार्थ बरामद नहीं हुआ था।




