Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

नए साल में हिमाचल के कई इलाकों में बारिश के बाद Snowfall की संभावना बनी, पर्यटकों की भीड़ बढ़ेगी

Aryan
28 Dec 2025 10:30 AM IST
नए साल में हिमाचल के कई इलाकों में बारिश के बाद Snowfall की संभावना बनी, पर्यटकों की भीड़ बढ़ेगी
x
प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कुछ स्थानों पर 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

नई दिल्ली। नए साल में हिमाचल के कई इलाकों में बारिश के बाद बर्फबारी की संभावना बन गई है। बर्फबारी की संभावना को लेकर पर्यटकों की भीड़ बढ़ेगी। बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फबारी की इंतजार कर रहे हैं। बारिश और बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में नवंबर और दिसंबर में अभी तक बारिश नहीं हुई है।

मैदानी इलाकों में कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा

कोहरे ने हिमाचल प्रदेश में लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। घने कोहरे के चलते शिमला व ऊना में वंदे भारत समेत कई ट्रेनें देर से पहुंचीं। इसी बीच, मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों में 31 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। मंडी और बिलासपुर में ऑरेंज, जबकि ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में येलो अलर्ट रहेगा। इन क्षेत्रों में वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।

नए साल पर बारिश-बर्फबारी की उम्मीद बंधी

हिमाचल में नए साल पर बारिश-बर्फबारी की उम्मीद बंधी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। बिलासपुर में भाखड़ा जलाशय और आसपास के क्षेत्रों तथा मंडी की बल्ह घाटी में कोहरा अधिक प्रभावी रहने की चेतावनी दी है। देश की राजधानी दिल्ली और अन्य राज्यों से ऊना आने वाली सभी ट्रेनें कोहरे से प्रभावित रहीं। हिमाचल एक्सप्रेस 2 घंटे 10 मिनट, इंदौर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस 2 घंटे 27 मिनट, वंदेभारत एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस 53 मिनट और हरिद्वार पैसेंजर 50 मिनट देरी से ऊना पहुंची।

Next Story