Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रही बारिश से अब तक 11 की मौत, कई लोग लापता

Aryan
24 Aug 2025 10:06 AM IST
देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रही बारिश से अब तक 11 की मौत, कई लोग लापता
x
कई इलाकों में पानी भरा, पहाड़ गिरने से कई सड़के क्षतिग्रस्त हुई

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रही बारिश से अब तक 11 की मौत हो चुकी है। इस दौरान कई लोग लापता हैं। सबसे ज्यादा नुकसान झारखंड में हुआ है, जहां पांच लोगों की जान चली गई। इसके अलावा, कई जगह बाढ़ और भूस्खलन हुआ है, घर गिरे, सड़कें बंद हुईं और लोग घायल हुए।

मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है

भारी बारिश ने पिछले 24 घंटों में देशभर में भारी तबाही मचाई है। मौसम विभाग ने झारखंड के पलामू, गढ़वा और चतरा जिलों में आज भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में एक राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई सड़कें बंद कर दी गई हैं। प्रदेश इस मानसून सीजन में बादल फटने की कई घटनाओं का दंश झेल रहा है।

राजस्थान में मूसलाधार बारिश का कहर

राजस्थान में मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया है। इसके अलावा, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में भी शनिवार को भारी बारिश हुई। रविवार को भी गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जारी की है।

स्यानाचट्टी में मलबे के कारण यमुना नदी का प्रवाह बाधित

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के स्यानाचट्टी में मलबे के कारण यमुना नदी का प्रवाह बाधित होने से बनी कृत्रिम झील का जलस्तर लगभग 12 फीट कम हो गया है। वहीं दूसरी ओर झारखंड में भारी बारिश के कारण पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता हो गया। जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। सरायकेला-खरसावां जिले में एक घर ढहने से मां-बेटे की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। खरसावां में दीवार गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत और तीन लोग घायल हो गए। वहीं, चतरा जिले में नदी में बहने से पति की मौत हो गई और पत्नी लापता है। इसके अलावा, पत्थलगड़ा प्रखंड में बारिश से जुड़े हादसे में एक और मौत हुई।

Next Story