
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- सोनम कपूर के घर फिर...
सोनम कपूर के घर फिर गुंजेगी किलकारियां! फैंस के साथ शेयर की बड़ी खुशखबरी

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है। दरअसल, एक बच्चे की मां सोनम के घर फिर से किलकारियां गुंजने वाली है। उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट खास अंदाज में कर दी है। उनका ये पोस्ट वायरल हो रहा है।
सोनम कपूर ने पिंक कलर के आउटफिट में ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। जिसके बाद लोगों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है।
वहीं सोनम के काफी स्टाइलिश अंदाज में प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। सोनम ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- मदर। साथ में किस वाली इमोजी पोस्ट की। उन्होंने अपने इस पोस्ट में आनंद आहूजा को टैग किया है।
सोनम का ये पोस्ट आते ही सेलेब्स और फैंस ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है। करीना कपूर ने लिखा- सोना और आनंद। आनंद ने लिखा- डबल-ट्रबल।
सोनम के इस पोस्ट पर कमेंट्स की लाइन लग गई है। लंबे समय से सोनम की प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही थीं मगर एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी साधी हुई थी। अब पोस्ट शेयर करके उन्होंने अनाउंसमेंट कर दी है।
सोनम के लुक की बात करें तो उन्होंने पिंक स्कर्ट के साथ लॉन्ग ब्लेजर कैरी किया है। इस लुक को ब्लैक बैग और सन ग्लासेस के साथ कंप्लीट किया है। उन्होंने अपना लुक बहुत सटल रखा है।
सोनम कपूर शादी के 7 साल बाद दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने साल 2022 में बेटे वायु को जन्म दिया था




