Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सोनिया गांधी ने कोर्ट में दाखिल किया जवाब, राउज एवेन्यू कोर्ट में इस दिन होगी सुनवाई

Anjali Tyagi
7 Feb 2026 11:17 AM IST
सोनिया गांधी ने कोर्ट में दाखिल किया जवाब, राउज एवेन्यू कोर्ट में इस दिन होगी सुनवाई
x

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया है। यह मामला 1980 की मतदाता सूची में उनकी नागरिकता मिलने से पहले नाम शामिल होने के आरोपों से जुड़ी एक रिवीजन पिटीशन (पुनरीक्षण याचिका) पर आधारित है। याचिकाकर्ता विकास त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि सोनिया गांधी को भारतीय नागरिकता 30 अप्रैल, 1983 को मिली, लेकिन उनका नाम 1980 की वोटर लिस्ट में अवैध रूप से शामिल किया गया था।

अदालती कार्यवाही

इससे पहले सितंबर 2025 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने इस शिकायत को खारिज कर दिया था। इसके खिलाफ दायर रिवीजन याचिका पर सुनवाई करते हुए सेशंस कोर्ट ने सोनिया गांधी और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

सोनिया गांधी का पक्ष

सोनिया गांधी की ओर से अदालत में जवाब पेश कर दिया गया है। पिछली सुनवाई में उनके वकील ने कहा था कि ये रिकॉर्ड कई दशक पुराने हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उन्होंने नागरिकता मिलने के बाद ही मतदान किया था। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 21 फरवरी, 2026 की तारीख तय की है।

Next Story