Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दुबई में फंसे लोगों के लिए सोनू सूद बने मसीहा, पेश किया इंसानियत की मिसाल! कहा- फ्री में रहने की जगह कराएंगे मुहैया...

Aryan
5 March 2026 1:32 PM IST
दुबई में फंसे लोगों के लिए सोनू सूद बने मसीहा, पेश किया इंसानियत की मिसाल! कहा- फ्री में रहने की जगह कराएंगे मुहैया...
x
ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग की वजह से दुबई में जो लोग फंसे हैं, सोनू सूद ने उनकी मदद करने का ऐलान किया है

नई दिल्ली। लोगों की मदद की बात हो और अभिनेता सोनू सूद का नाम न आए ऐसा नहीं सकता है। हांलाकि, सोनू सूद ने इससे पहले भी कई बार इंसानियत की मिसाल पेश की है। वहीं, अब एक बार फिर से सोनू सूद मदद के लिए आगे आए हैं। दरअसल ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग की वजह से दुबई में जो लोग फंसे हैं, सोनू सूद ने उनकी मदद करने का ऐलान किया है।

दुबई में फंसे लोगों की करेंगे मदद

ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद अबू धाबी और दुबई समेत मिडल ईस्ट में कई भारतीय और अन्य देशों के लोग फंसे हुए हैं। कई भारतीय सेलेब्स भी वहां फंस गए थे, जिनमें से कुछ तो वापस लौट आए हैं, लेकिन कुछ लोग अभी वहीं पर हैं। इस कड़ी में सोनू सूद ने अब दुबई में फंसे लोगों को फ्री में रहने की जगह मुहैया करवाने की बात कही है।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

सोनू सूद ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि युद्ध की वजह से कई यात्री दुबई में फंस गए हैं। अभिनेता ने कहा कि दुबई में फंसे सभी लोगों की मदद करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि यदि आप या आपके किसी परिचित के पास रहने की जगह नहीं है, तो हम मुफ्त में सुरक्षित जगह उपलब्ध करवा रहे हैं। वह चाहे किसी भी नेशनैलिटी के हों, कोई पाबंद नही है और कोई शर्त नहीं है। यह मदद केवल इंसानियत के नाते की जा रही है। अगर आपको मदद चाहिए तो हमें इंस्टाग्राम पर मैसेज करें। @dugastaproperties प्लीज इसे शेयर करें ताकि यह किसी जरूरतमंद तक पहुंच सके।


Next Story