
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- सॉरी कर्नाटक......
सॉरी कर्नाटक... बेंगलुरु कॉन्सर्ट विवाद के बाद सोनू निगम ने मांगी कन्नड़ समुदाय से माफी,जानें क्या बोले

नई दिल्ली। सिंगर सोनू निगम हमेशा किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बनें रहते है। हाल ही में वह बेंगलुरु कॉन्सर्ट को लेकर विवादों में आ गए थे। जिसके बाद सोनू निगम ने लंबे विवाद के बाद कन्नड़ समुदाय के लोगों से मांफी मांग ली है। उन्होंने कन्नड़ समुदाय से माफी मांगते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
सॉरी कर्नाटक...
सोनू निगम ने एक पोस्ट के जरिए कर्नाटक के लोगों से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उनके अंहकार से बढ़कर कर्नाटक है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि सॉरी कर्नाटक। मेरा प्यार आपके लिए मेरे अहंकार से बढ़कर है। आपको हमेशा प्यार करता हूं।"
क्या था विवादित मामला
बता दें कि कुछ समय पहले बेंगलुरु में एक कॉन्सर्ट के दौरान एक लड़के ने उनसे कन्नड़ में गाना गाने की जिद्द की थी। जिसके बाद सिंगर ने कॉन्सर्ट में कहा था, "मुझे बुरा लगा जब एक छोटा लड़का मुझसे बार-बार कन्नड़ गाना गाने की जिद कर रहा था। यही बर्ताव है जो पहलगाम जैसी घटनाओं की जड़ में होता है। देख लो, सामने कौन खड़ा है।"
उन्होंने बयान दिया था कि कुछ लोग उन्हें कन्नड़ में गाना गाने के लिए मजबूर कर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने उनकी तुलना पहलगाम के आंतकियों से कर दी थी और यह मुद्दा इतना गरमाया कि सिंगर के खिलाफ FIR तक दर्ज हो गई थी। कन्नड़ समुदाय के लोगों ने सोनू निगम की खूब आलोचना की थी लेकिन अब आखिरकार सोनू निगम ने एक पोस्ट के जरिए माफी मांग ली है।
सोनू ने दी थी सफाई
बॉलीवुड सिंगर ने एक और पोस्ट में अपने बयान के बारे में सफाई दी थी। उन्होंने कहा कि वह हमेशा भाषा, संस्कृति, संगीत और राज्यों व लोगों को प्यार देने में पीछे नहीं रहते हैं। उन्होंने कहा कि वह कन्नड़ गानों का भी सम्मान करते हैं, लेकिन 51 साल की उम्र में वह छोटे बच्चे से बेइज्जती नहीं सहेंगे, जो भाषा के चलते उन्हें हजारों लोगं के सामने धमका रहा हो।