Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

वर्ल्ड कप में सौरव गांगुली ने दी पाक को नसीहत! बोले- भारत को हराना बिल्कुल आसान नहीं...

Anjali Tyagi
10 Feb 2026 2:49 PM IST
वर्ल्ड कप में सौरव गांगुली ने दी पाक को नसीहत! बोले- भारत को हराना बिल्कुल आसान नहीं...
x
भारत और पाकिस्तान के बीच ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 का बहुप्रतीक्षित मुकाबला 15 फरवरी 2026 को कोलंबो, श्रीलंका के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर बड़ा बयान दिया है। गांगुली का मानना है कि 15 फरवरी 2026 को कोलंबो में होने वाले इस मैच में पाकिस्तान के लिए भारत को हराना बिल्कुल आसान नहीं होगा।

भारत को हराना आसान नहीं होगा- सौरव गांगुली

टी20 क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान और भारत के बीच होने वाले मुकाबले पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने कहा, सरकारी स्तर पर चल रही बातचीत की मुझे जानकारी नहीं है, लेकिन यह अच्छी बात है कि दोनों टीमें खेल रही हैं। खेल और राजनीति अलग-अलग चीजें हैं। यह एक अच्छा मैच होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा से ही अच्छे मुकाबले हुए हैं। पिछले कुछ सालों में ज्यादा प्रतिस्पर्धा नहीं रही है। मुझे उम्मीद है कि पाकिस्तान अच्छा खेलेगा क्योंकि भारत एक बेहतरीन टीम है और उनके लिए भारत को हराना आसान नहीं होगा।

15 फरवरी 2026 को होगा महामुकाबला

भारत और पाकिस्तान के बीच ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 का बहुप्रतीक्षित मुकाबला 15 फरवरी 2026 को कोलंबो, श्रीलंका के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान सरकार द्वारा बहिष्कार की धमकियों के बाद, 9 और 10 फरवरी 2026 को आधिकारिक तौर पर पुष्टि की गई कि पाकिस्तान की टीम इस मैच के लिए मैदान पर उतरेगी।

Next Story