Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सपा हत्या की राजनीति नहीं करता...पूजा पाल के आरोप पर शिवपाल यादव का पलटवार, कहा-अब कभी विधायक नहीं बन पाएंगी

Shilpi Narayan
23 Aug 2025 8:30 PM IST
सपा हत्या की राजनीति नहीं करता...पूजा पाल के आरोप पर शिवपाल यादव का पलटवार, कहा-अब कभी विधायक नहीं बन पाएंगी
x

लखनऊ। सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल पार्टी से निकाले जाने के बाद आक्रमक है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव को पत्र लिखने से सियासत हलचल भी तेज हो गई है। वहीं चिट्ठी में पूजा ने पार्टी समेत सपा प्रमुख पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उनकी मृत्यु होती है, तो इसका जिम्मेदार सपा और अखिलेश यादव होंगे। हालांकि अब मामले में सपा नेता शिवपाल यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया।

पूजा पाल का विधायक बनने का रास्ता अब बंद हो गया

बता दें कि सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा कि सपा हत्या की राजनीति नहीं करता और पूजा पाल अब कभी विधायक नहीं बन पाएंगी। शिवपाल यादव ने पूजा पाल के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि वह इतने दिन चुपचाप घर में बैठी थीं, अब अचानक हत्या का डर क्यों?

हत्या की राजनीति कुछ लोग करते हैं, हम नहीं। पूजा पाल का विधायक बनने का रास्ता अब बंद हो गया है। उन्होंने BJP नेता संगीत सोम के ‘पश्चिमी UP मिनी पाकिस्तान बन रहा है’ वाले बयान पर तंज कसा कि उनका स्वार्थ जगजाहिर है। वहीं उन्होंने आगे कहा कि कोई ठिकाना नहीं, कभी हमारे साथ रहे, अब अपने लाभ के लिए कुछ भी कहते हैं। उनका चरित्र सब जानते हैं।

PDA रणनीति भाजपा की घबराहट का कारण बताया

हालांकि उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने देश और यूपी के लिए कोई काम नहीं किया। उनके वादे झूठे हैं, वोट चोरी और संस्थाओं पर कब्जे का आरोप सही है। शिवपाल ने PDA रणनीति को भाजपा की घबराहट का कारण बताया। उन्होंने कहा कि PDA से ही भाजपा डरी है। समाजवादी पार्टी में सभी वर्ग, महिलाएं और स्वर्ण जाति के लोग शामिल हैं। नेताजी ने सबके लिए काम किया। अब ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का नारा पूरे देश में गूंजेगा। पूजा पाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए था, अब उनका राजनीतिक करियर खत्म हो गया।

Next Story