Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सपा विधायक अबू आजमी ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से कहा- सभी मुसलमानों को कटवाकर फेंकवा दीजिए या अन्य मुल्क भेज दीजिए, अब सब्र हुआ खत्म...

Aryan
13 Aug 2025 5:50 PM IST
सपा विधायक अबू आजमी ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से कहा- सभी मुसलमानों को कटवाकर फेंकवा दीजिए या अन्य मुल्क भेज दीजिए, अब सब्र हुआ खत्म...
x
सपा विधायक ने कहा कि सुलेमान को उसके गांव में घर के सामने ही पीटा गया है

नई दिल्ली। सपा विधायक अबू आजमी ने कहा कि एक मुस्लिम लड़के को गैर मुस्लिम लड़की से बात करने की वजह से मार दिया गया है। इस मामले में उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से ठोस कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सारे मुसलमानों को कटवाकर फेंकवा दीजिए, जेल में बंद करा दीजिए या फिर किसी अन्य मु्ल्क में भेज दीजिए। सब्र का पैमाना जवाब दे रहा है।

अबू आजमी ने कहा

अबू आजमी ने कहा, सुलेमान नाम के लड़के को जामनेर में एक कैफे से कुछ लोग उठाकर 25 किमी दूर ले गए, उसे इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। सपा विधायक ने कहा कि सुलेमान को उसके गांव में घर के सामने ही पीटा गया है। मां-बाप बचाने गए तो उन्हें भी मारा गया। जब घरवाले सुलेमान को अस्पताल ले गए तो उसे मृत घोषित कर दिया गया।

आखिर लड़की क्यों बात करती थी

सपा विधायक ने कहा कि वो किसी गैर मुस्लिम लड़की से बात करता था। आजमी ने इस पर सवाल उठाया कि वो लड़की इससे क्यों बात करती थी। क्या लड़की नाबालिग थी? अगर लड़की नाबालिग नहीं थी तो दोनों का कसूर है। देश में ये अपराध तो माना नहीं जाता। देश में ये कानून है कि 18 साल की आयु के बाद कोई भी अपना धर्म बदल सकता है एवं दूसरे धर्म में शादी कर सकता है।

इस तरह की मॉब लिंचिंग देश में रोज हो रही है

अबू आजमी ने कहा कि मुसलमान ने अगर किसी हिंदू लड़की के साथ लव अफेयर किया या शादी की तो उसकी जिंदगी और मौत का सवाल पैदा हो जाता है। उन्होंने सीएम फडणवीस से याचिका की कि ये बहुत ही गंभीर मामला है। इस तरह की मॉब लिंचिंग देश में रोज देखने को मिल रही हैं। लोग हमारे पास आते हैं, हमसे सवाल पूछ रहे हैं कि हम किसके पास जाए।


Next Story