Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा को भ्रष्टाचार का ब्रह्मांडविद्यालय कहा, आज का मतदाता कहे, नहीं चाहिए भाजपा...

Shilpi Narayan
10 Aug 2025 10:00 PM IST
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा को भ्रष्टाचार का ब्रह्मांडविद्यालय कहा, आज का मतदाता कहे, नहीं चाहिए भाजपा...
x

नई दिल्ली। भाजपा पर राहुल गांधी के बाद अब अखिलेश यादव ने भी वोटों की डकैती का आरोप लगाया है ।बीजेपी का कच्चा चिठ्ठा ग्राफ पोस्ट करके अखिलेश ने कहा कि भाजपा बूथ पर अपने चुनिंदा लोगों को सेट करके फर्जी वोट डालने का टारगेट देती है।

वोटों की डकैती करती है भाजपा

चुनाव आयोग पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा लगाए आरोपों की लंबी लिस्ट अभी बन ही रही थी, इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस मुद्दे को लेकर भाजपा पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं।भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश कर रही है

अखिलेश यादव ने कुंदरकी और रामपुर विधानसभा सीट पर हुए पिछले चुनावों और उपचुनावों में सपा और भाजपा के वोट शेयर का ग्राफ पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश कर रही है।

अखिलेश यादव का सोशल मीडिया पर पोस्ट

भाजपा भ्रष्टाचार का विश्वविद्यालय है और चुनावी भ्रष्टाचार का ब्रह्मांडविद्यालय। हकमारी और मतमारी से भाजपा लोकतंत्र को ख़त्म करने का जो षड्यंत्र रच रही है, हम सब मिलकर उसे कामयाब नहीं होने देंगे।

जनता समझे- भाजपा कुछ लोगों की मिलीभगत से कभी अपने समर्थक फर्ज़ी मतदाताओं का नाम बढ़ा देती है। भाजपा सत्ता सजातीय अधिकारियों की साठगांठ से कभी अपने विरोधी मतदाताओं का नाम कटा देती है। भाजपा बूथ पर अपने चुनिंदा लोगों को सेट करके फर्ज़ी वोट डालने का टारगेट देती है। भाजपा बंदूक तानकर कभी मत डालने से रुकवाती है। भाजपा अपने समर्थकों से कई-कई वोट डलवाती है। भाजपा फोर्स लगाकर कभी ईवीएम बदलवा देती है।भाजपा कभी सीसीटीवी के सामने अपने विरुद्ध डाले गये मतों को ख़ारिज भी करवाती है। भाजपा डीएम से कभी जीत का सर्टिफिकेट भी बदलवाती है ।

Next Story