
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- सच बोलना भी पाप है......
सच बोलना भी पाप है... बर्तन मांजने का खुलासा करने वाले पाकिस्तानी कप्तान पर लगा 2 साल का बैन, किए थे कई बड़े खुलासे

नई दिल्ली। पाकिस्तान हॉकी टीम के कप्तान अम्माद शकील बट पर पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) ने दो साल का कड़ा प्रतिबंध लगा दिया है। यह कार्रवाई उनके उस चौंकाने वाले खुलासे के बाद की गई है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान खिलाड़ियों को मैचों से पहले बर्तन मांजने और किचन साफ करने जैसे काम करने पड़े थे।
कप्तान ने किए थे बड़े खुलासे
विवाद तब शुरू हुआ जब सिडनी की सड़कों पर सामान के साथ खड़े पाकिस्तानी खिलाड़ियों का वीडियो वायरल हुआ। कप्तान शकील बट ने स्वदेश लौटकर लाहौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और फेडरेशन की पोल खोल दी। उन्होंने आरोप लगाया कि ठहरने की व्यवस्था न होने के कारण टीम को सड़कों पर भटकना पड़ा और खिलाड़ियों को मैच खेलने से पहले बर्तन तक धोने पड़े। इसके अलावा, उन्होंने पिछले एक साल से खिलाड़ियों को दैनिक भत्ता न मिलने का मुद्दा भी उठाया।
फेडरेशन की कार्रवाई
PHF ने इन आरोपों को अनुशासनहीनता और खेल की छवि खराब करने वाला माना और कप्तान पर आज आसपास 2 साल का बैन लगा दिया। इस पूरे विवाद के बाद PHF के अध्यक्ष तारिक बुगती ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
मैदान पर किया था शर्मनाक प्रदर्शन
बता दें कि प्रशासनिक कलह का असर टीम के खेल पर भी दिखा। FIH प्रो लीग में पाकिस्तान अपने सभी 8 मैच हार चुका है और अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है। कोच ने भी इस्तीफा देने की पेशकश की है और कप्तान पर अनुशासनहीनता और अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।




