Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बंगाल में बीजेपी के सीएम फेस की अटकलों पर लगा विराम, प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान! कहा- हम पीएम को आगे रखकर चुनाव...

Aryan
5 April 2026 4:11 PM IST
बंगाल में बीजेपी के सीएम फेस की अटकलों पर लगा विराम, प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान! कहा- हम पीएम को आगे रखकर चुनाव...
x
अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य ने कहा हम विकास पुरुष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आगे रखकर चुनाव लड़ते हैं, जो विकास के प्रतीक हैं।

कोलकता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। दरअसल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि पार्टी ने इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी पीए मोदी और उनके विकास के एजेंडा के नाम पर वोट मांगेगी। उन्होंने विधानसभा चुनाव को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस की ‘तुष्टीकरण की राजनीति के खिलाफ सीधी लड़ाई बताया।

किसी उम्मीदवार को सीएम पद के लिए पेश नहीं किया जाएगा

भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी किसी को भी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश नहीं करेगी, बल्कि मोदी और उनके विकास के एजेंडे के नाम पर वोट मांगेगी। लेकिन अगर सत्ता में आती है तो घुसपैठियों का पता लगाने, उन्हें हिरासत में लेने और निर्वासित करने की नीति अपनाएगी।

हम विकास पुरुष को आगे रखकर चुनाव लड़ते हैं

उन्होंने कहा कि हम विकास पुरुष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आगे रखकर चुनाव लड़ते हैं, जो विकास के प्रतीक हैं। इन पर कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के लोग भरोसा करते हैं। भट्टाचार्य ने भरोसा जताया कि बीजेपी चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल करेगी, हालांकि उन्होंने आंकड़ा बताने या दो-तिहाई बहुमत मिलने पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Next Story