Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

SpiceJet की फ्लाइट का इंजन फेल! दिल्ली एयरपोर्ट पर की गई इमरजेंसी लैंडिंग

Shilpi Narayan
24 Feb 2026 10:46 AM IST
SpiceJet की फ्लाइट का इंजन फेल! दिल्ली एयरपोर्ट पर की गई इमरजेंसी लैंडिंग
x

नई दिल्ली। स्पाइसजेट की 150 यात्रियों को लेकर जा रही फ्लाइट की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, इंजन फेल होने की वजह से दिल्ली से लेह जा रही फ्लाइट को टेकऑफ के तुरंत बाद वापस लौटना पड़ा। फ्लाइट SG121 दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से निकली थी, जब क्रू को एक इंजन में तकनीकी दिक्कत का पता चला।

दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित

दरअसल, सावधानी के तौर पर, पायलटों ने विमान को वापस दिल्ली ले जाने का फैसला किया। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी ताकि लैंडिंग को प्राथमिकता दी जा सके और मेडिकल और फायर सर्विस की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। स्पाइसजेट ने अभी तक इंजन फेल होने के कारण पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। मेंटेनेंस टीम द्वारा एयरक्राफ्ट का इंस्पेक्शन किए जाने की उम्मीद है।

Next Story