Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सपा के लापता राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

Shilpi Narayan
13 Feb 2026 1:04 PM IST
सपा के लापता राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
x

लखनऊ। सपा के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। जिससे अखिलेश की चिंता बढ़ गई है। दरअसल, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव के लापता होने की सूचना से बुधवार रात राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। पत्नी की तहरीर पर लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई, लेकिन पुलिस जांच में उनकी अंतिम लोकेशन बाराबंकी में मिली। बाद में साफ हुआ कि सफदरगंज पुलिस ने उन्हें दर्ज मुकदमे में गिरफ्तार किया है।

सफदरगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया

बता दें कि बाराबंकी के सफदरगंज थाना पुलिस ने बताया कि मनोज यादव को संबंधित प्रकरण में विधिक कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही गोमती नगर विस्तार पुलिस ने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी है।

गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू

गोमती नगर विस्तार के इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। तकनीकी जांच में स्पष्ट हुआ कि मनोज यादव बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत में हैं। इसके बाद परिवार को सूचना दे दी गई है।

Next Story