Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

SSC अभ्यर्थियों ने रामलीला मैदान में किया आंदोलन...राहुल गांधी ने कहा- डरने का वक्त नहीं...जानें पूरा मामला

Aryan
25 Aug 2025 12:11 PM IST
SSC अभ्यर्थियों ने रामलीला मैदान में किया आंदोलन...राहुल गांधी ने कहा- डरने का वक्त नहीं...जानें पूरा मामला
x
प्रियंका गांधी ने कहा कि युवाओं की बात सुनने की जगह उनपर लाठियां बरसाना दुर्भाग्यपूर्ण है

नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग के विरोध में हजारों छात्रों ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आंदोलन शुरू कर दिया है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में ले लिया है। इस मामले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी ने आज सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए सरकार पर तंज कसा है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा

राहुल गांधी ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को शर्मनाक बताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि रामलीला मैदान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे SSC अभ्यर्थियों तथा शिक्षकों पर बर्बर लाठीचार्ज - शर्मनाक ही नहीं, एक डरपोक सरकार की पहचान है। युवाओं ने सिर्फ अपना हक मांगा था। रोजगार और न्याय। मिली क्या? लाठियां। साफ है मोदी सरकार को न देश के युवाओं की चिंता है, न उनके भविष्य की। क्यों हो? ये सरकार जनता के वोटों से नहीं, वोट चुराकर सत्ता में आई है।

उन्होंने लिखा कि पहले वोट चुराएंगे, फिर परीक्षा चुराएंगे, फिर नौकरियां चुराएंगे, फिर आपका हक और आवाज - दोनों कुचल देंगे! युवाओं, किसानों, गरीबों, बहुजनों और अल्पसंख्यकों - आपका वोट इन्हें चाहिए नहीं, इसलिए आपकी मांगे कभी इनकी प्राथमिकता नहीं होंगी। अब वक्त है - डरने का नहीं, डटकर मुकाबला करने का।

प्रियंका ने भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन कर रहे SSC छात्रों पर पुलिस बल प्रयोग अमानवीय और शर्मनाक है। हर परीक्षा में धांधली, हर भर्ती में घोटाला और पेपर लीक से पूरे देश के युवा त्रस्त हैं। भाजपा राज में भर्ती प्रक्रियाओं और परीक्षाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा है। उसे ठीक करने और युवाओं की बात सुनने की जगह उनपर लाठियां बरसाना दुर्भाग्यपूर्ण है। छात्रों पर क्रूरता बरतने के बजाय उनकी बात सुनी जानी चाहिए।


Next Story