Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

गोवा में श्री लैराई देवी यात्रा के दौरान भगदड़ मची, 6 लोगों की मौत 15 घायल

Aryan
3 May 2025 9:39 AM IST
गोवा में श्री लैराई देवी यात्रा के दौरान भगदड़ मची, 6 लोगों की मौत 15 घायल
x
घटना की जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री खुद पहुंचे

शिरगांव। गोवा के शिरगांव इलाके में श्री लैराई देवी यात्रा के दौरान भगदड़ मच गई। भगदड़ के दौरान 6 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 15 लोग घायल हो गए। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थिति को सामान्य किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई।

भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे

उत्तरी गोवा के शिरगांव में होने वाली श्री लैराई देवी यात्रा के दौरान हादसा हो गया। इस यात्रा में भारी संख्या में मौजूद थे। इस लैराई यात्रा में हर साल हजारों लोग शामिल होते हैं। हादसे में घायल हुए लोगों का हाल जानने के लिए सीएम प्रमोद सावंत घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

भारी भीड़ के बीच अफरा-तफरी मची

उत्तरी गोवा के एसपी अक्षत कौशल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा तब हुआ जब बड़ी की संख्या में श्रद्धालु पारंपरिक श्री लैराई देवी की 'यात्रा' में भाग लेने के लिए इकट्ठा हुए थे। भारी भीड़ के बीच अचानक से अफरा-तफरी मच गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। इसी दौरान कुछ लोग गिरकर कुचल गए।

मुख्यमंत्री ने लिया जाएगा

इस घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंचे। उन्होंने जिला अस्पातल और बिचोलिम अस्पताल का दौरा किया। सीएम ने घायलों से मुलाकात कर उनके इलाज की जानकारी ली। उन्होंने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Next Story