Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी जयंती पर भगदड़! महिला, बच्चे समेत कई घायल

Aryan
19 Feb 2026 9:15 AM IST
महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी जयंती पर भगदड़! महिला, बच्चे समेत कई घायल
x
सुरक्षा घेरा और उचित पुलिस बल की तैनाती की जानी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो सके।

शिवनेरी। महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी जयंती पर अफरा तफरी मच गई। अफरा तफरी के दौरान महिला समेत कई बच्चे घायल हुए हैं। अफरा तफरी मचने पर पुलिस ने मोर्चा संभाला। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर महाराष्ट्र के शिवनेरी में भारी भीड़ उमड़ी थी। पुलिस के जवानों ने हालात को काबू करने का भरसक प्रयास किया। भीड़ को काबू करने को लेकर पर्याप्त तैयारी न होने पर अब प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती

छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती पर महाराष्ट्र के शिवनेरी में शिवाजी के जन्मस्थान पर भारी भीड़ उमड़ी थी। शिवनेरी में देर रात से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भीड़ बढ़ती गई और अचानक भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए। पुणे पुलिस ने लोगों को नियंत्रित करने के साथ-साथ इंतजाम को बेहतर बनाने के प्रयास किए, लेकिन लोगों की संख्या अधिक होने से हालात खराब हो गए।

कई संकरे रास्तों पर एकाएक बहुत ज्यादा भीड़ जमा हो गई

स्थानीय लोगों का कहना है कि जुन्नर तालुका में शिवनेरी किले में बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए उचित पुलिस फोर्स न होने से ऐसे हालात बने। इस दौरान अंबरखाना के नीचे मौजूद हाथी दरवाजा इलाके और गणेश दरवाजा जैसे कई संकरे रास्तों पर एकाएक बहुत ज्यादा भीड़ जमा हो गई, इस के बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हर साल शिवनेरी किले में शिवजयंती पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इसके बावजूद भीड़ को काबू करने को लेकर पर्याप्त तैयारी न होने पर अब प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

Next Story