
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- स्टार बल्लेबाज रिंकू...
स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की जिंदगी की नई पारी की शुरुआत, इस दिन लेंगे सांसद प्रिया सरोज संग सात फेरे

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मैदान पर चौके-छक्के मारने के बाद अब रिंकू अपनी जिंदगी में नई पारी की शुरूआत करने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यूपी के जौनपुर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ उनका विवाह अब जून 2026 में होने जा रहा है।
क्रिकेट सीजन खत्म होने के बाद ही शादी
बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम के कारण शादी की तारीख पहले कई बार बदली, लेकिन अब परिवार ने जून की तारीख फाइनल की है। परिजनों के अनुसार, क्रिकेट सीजन खत्म होने के बाद ही शादी रखने का फैसला लिया गया, ताकि रिंकू सिंह को ज्यादा से ज्यादा समय मिल सके। दरअसल, रिंकू सिंह और प्रिया सरोज दोनों की सगाई 8 जून 2025 को लखनऊ में हुई थी। यह आयोजन राजनीतिक और खेल जगत के बड़े नामों की मौजूदगी के कारण सुर्खियों में रहा। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, के अलावा कई सांसद और विधायक शामिल हुए थे।
व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल के चलते शादी को टालना पड़ा
हालांकि सगाई के बाद पहले शादी की तारीख 18 नवंबर 2025 तय की गई थी, लेकिन व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल के चलते इसे टालना पड़ा। इसके बाद फरवरी 2026 का विकल्प सामने आया, मगर उसी दौरान T20 वर्ल्ड कप और फिर IPL का आयोजन होने के कारण योजना फिर बदलनी पड़ी। रिंकू सिंह के बड़े भाई सोनू सिंह के मुताबिक, शादी कहां होगी, इस पर अंतिम फैसला जल्द लिया जाएगा। फिलहाल लखनऊ और वाराणसी को संभावित स्थलों के तौर पर देखा जा रहा है। शादी के बाद अलीगढ़ में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित होने की संभावना है, जिसमें राजनीति, क्रिकेट, फिल्म जगत और समाजसेवा से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की चर्चा है।




