Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सौतेली मां बनी जान की दुश्मन: 3 साल की मासूम बच्ची को तेल और सिंदूर लगाकर देव स्थल पर दे दी बलि, जानें पूरा मामला

Aryan
25 Feb 2026 3:20 PM IST
सौतेली मां बनी जान की दुश्मन: 3 साल की मासूम बच्ची को तेल और सिंदूर लगाकर देव स्थल पर दे दी बलि, जानें पूरा मामला
x
पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है

गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर के पिपराइच थाना इलाके के गांव विजहरा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल एक नवविवाहित सौतेली मां ने अपनी तीन साल की मासूम बेटी की कुल्हाड़ी से कत्ल कर दिया। उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। इस मामले के सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची । जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है।

घर संभालने के लिए की थी दूसरी शादी

जानकारी के मुताबिक, बच्ची के पिता त्रिवेणी मौर्य की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। पहली पत्नी से उनकी तीन साल की बेटी अदिति थी। उन्होंने बच्ची की देखभाल और घर संभालने के लिए 25 जनवरी 2026 को सहजनवां इलाके की महिला से दूसरी शादी की थी। शादी के लगभग एक महीने बाद ही यह इस वारदात को अंजाम दिया गया।

बच्ची को लगाया तेल और सिंदूर

जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे महिला ने बच्ची को तेल और सिंदूर लगाकर तैयार किया। इसके बाद उसे घर के अंदर बने देवस्थल पर ले गई। वहां कुल्हाड़ी से उसका गला काट दिया। कुछ ग्रामीण का कहना है कि यह बलि देने का मामला है।

पिता को हुई आशंका

घर के अंदर हलचल होने के बाद पिता की नींद खुल गई, तो उन्हें कुछ गलत होने की आशंका हुई। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो हैरान रह गए। शोर मचाने पर आरोपी महिला भागने की कोशिश करने लगी, लेकिन ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

पुलिस ने महिला को लिया हिरासत में

इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Next Story