
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Stock Crash: AI ने...
Stock Crash: AI ने मचाई तबाही, TCS-Infosys समेत बड़ी आईटी कंपनियों को 2 लाख करोड़ का लगा झटका!

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में बीते कल यानी मंगलवार को आईटी शेयरों पर भारी दबाव दिखाई दिया। दरअसल यह गिरावट केवल मुनाफावसूली की वजह से नहीं हुआ। इसके पीछे एआई से जुड़ी कई चिंताएं थीं। बाजार की शुरुआत मजबूती से हुई। लेकिन खुलते ही आईटी शेयरों में जोरदार बिकवाली देखने को मिली। जानकारी के मुताबिक, TCS लगभग 7%, Infosys करीब 8%, जबकि HCL Tech, Tech Mahindra और Wipro में भी तेज गिरावट आई। मार्केट वैल्यू में लगभग 2 लाख करोड़ की गिरावट आ गई मतलब कि निवेशकों को 2 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है। जानें इस गिरावट की बड़ी वजह क्या है
एआई का असर
अमेरिका में टेक शेयरों में उस वक्त तेज गिरावट आई, जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी Anthropic ने एक नया एडवांस्ड एआई टूल लॉन्च करने का ऐलान किया। यह टूल डॉक्यूमेंट रिव्यू, डेटा हैंडलिंग, एनालिटिकल और प्रोसेसिंग से जुड़े काम जैसे रोजमर्रा के कार्य बेहद कुशलता से कर सकता है। यही वो काम हैं, जिनके लिए अब तक बड़ी ग्लोबल कंपनियां भारतीय आईटी सर्विस प्रोवाइडर्स पर निर्भर रही हैं। ऐसे में निवेशकों को डर सताने लगा कि एआई आने वाले समय में इन पारंपरिक आईटी सेवाओं की मांग को कम कर सकता है।
रातोंरात ADR में आई तेज गिरावट
इस चिंता का पहला असर अमेरिकी बाजार में लिस्टेड ADRs (American Depository Receipts) में दिखाई दिया। Infosys और Wipro के ADRs में रातोंरात तेज गिरावट आई। दरअसल ADR विदेशी कंपनियों के शेयरों का अमेरिकी प्रतिनिधित्व करते हैं। जब इनमें गिरावट आती है, तो उसका सीधा असर अगले दिन भारतीय बाजार पर पड़ता है।
गौरतलब है कि भारतीय बाजार खुलते ही निवेशकों का सेंटीमेंट पहले से ही कमजोर था और आईटी शेयरों में जमकर बिकवाली देखने को मिली। इसलिए एआई का बढ़ता दखल, आईटी कंपनियों के बिजनेस मॉडल और उनकी लॉन्ग टर्म ग्रोथ को लेकर निवेशक अब ज्यादा सतर्क हो गए हैं।




