Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सनी लियोनी ने सरोगेसी के अनुभव को लेकर चौंकाने वाला किया खुलासा, सरोगेट को एक्ट्रेस ने कर दिया मालामाल, जानकर हो जाएंगे हैरान

Shilpi Narayan
28 Aug 2025 6:27 PM IST
सनी लियोनी ने सरोगेसी के अनुभव को लेकर चौंकाने वाला किया खुलासा, सरोगेट को एक्ट्रेस ने कर दिया मालामाल, जानकर हो जाएंगे हैरान
x



मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी तीन बच्चों की मां हैं। उन्होंने बेटी निशा को गोद लिया था जबकि जुड़वां बेटे नूह और अशर सरोगेसी से जन्मे हैं। वहीं अभिनेत्री ने बच्चों के साथ अपने सफर को लेकर खुलकर बयान दिया है। सनी लियोनी ने हाल ही में अपने सरोगेसी के अनुभव को लेकर एक दिलचस्प और चौंकाने वाला खुलासा किया है।


बता दें कि सनी लियोनी ने बताया कि सरोगेट मां जिसे उन्होंने अपने जुड़वां बेटों के लिए चुना था, उसको एक मोटी रकम दी गई थी। इस पैसे का इस्तेमाल सरोगेट ने घर खरीदने और अपनी शानदार शादी करने के लिए किया।


वहीं सनी ने कहा कि मेरे मन में हमेशा से एक बच्चा गोद लेने का विचार था। उन्होंने बताया कि जिस दिन उन्होंने IVF प्रक्रिया करवाई, उसी दिन उन्हें एक बच्ची निशा को गोद लेने की मंजूरी मिल गई। यह इत्तेफाक उनके लिए एक खूबसूरत संयोग बन गया।


वहीं इस दौरान सनी से पूछा गया कि क्या सरोगेसी का निर्णय उन्होंने जानबूझकर इसलिए लिया क्योंकि वह खुद गर्भधारण नहीं करना चाहती थीं। वहीं सनी ने स्वीकार किया, 'हां, मैंने ऐसा नहीं किया। यह बयान दर्शाता है कि सनी ने मातृत्व को अपनाने का एक अलग लेकिन सोच-समझकर लिया गया रास्ता चुना।



उनसे जब पूछा गया कि सरोगेसी प्रक्रिया में उन्हें क्या-क्या खर्च उठाने पड़े तो सनी ने बताया कि हमने सरोगेट मां को साप्ताहिक शुल्क दिया। उनके पति को भी छुट्टी पर जाने के लिए पैसे दिए जाते थे। कुल मिलाकर, हमने बहुत पैसे खर्च किए।


हालांकि सनी ने यह भी बताया कि इस रकम से सरोगेट ने एक घर खरीदा और एक भव्य शादी रचाई। सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर ने 2011 में शादी की थी। 2017 में उन्होंने बेटी निशा को गोद लिया और 2018 में उनके जुड़वां बेटे नूह और अशर का जन्म सरोगेसी के माध्यम से हुआ।

Next Story