Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिल्ली में खिली धूप... जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, जानें क्या है मौसम का हाल

Anjali Tyagi
7 Feb 2026 11:06 AM IST
दिल्ली में खिली धूप... जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, जानें क्या है मौसम का हाल
x

नई दिल्ली। आज उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। एक तरफ जहां मैदानी इलाकों में सर्दी कम हो रही है, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी का सिलसिला जारी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब-हरियाणा से लेकर मध्य प्रदेश में अगले 2-3 दिनों में तेज हवाएं चलने के आसार हैं. वहीं गर्मी भी अगले कुछ दिनों में बढ़ने का अनुमान है।

दिल्ली-NCR में खिली धूप

दिल्ली में आज आसमान मुख्य रूप से साफ है और दिन में तेज़ सतह हवाएं (15-25 किमी/घंटा) चलने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 23°C से 25°C के बीच रहने की संभावना है, जिससे धूप में थोड़ी गर्मी का अहसास हो सकता है।

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी

कश्मीर के ऊंचे इलाकों, जैसे सोनमर्ग और गुलमर्ग, में ताजा बर्फबारी हुई है। श्रीनगर सहित घाटी के अन्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान अभी भी शून्य से नीचे बना हुआ है।

नया पश्चिमी विक्षोभ

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 8 फरवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसके प्रभाव से 9 से 11 फरवरी के दौरान पहाड़ों पर फिर से भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

अन्य पहाड़ी राज्य

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में भी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

Next Story