
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Surya Grahan 2025:...
Surya Grahan 2025: पूर्ण चंद्र ग्रहण हुआ खत्म, अब इस दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें कहां-कहां दिखाई देगा

नई दिल्ली। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण खत्म हो चुका है। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण था जो देश-विदेश में देखा गया। अब 21 सितंबर को देश का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। जो कि सिर्फ कुछ ही देशों में नजर आएगा।
21 सितंबर को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण
साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण अब खत्म हो चुका है। यह चंद्र ग्रहण करीब 4 घंटे चला। अब 21 सितंबर को अमावस्या तिथि पर साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा।
कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण
सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025, रविवार को लगेगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। भारत के समय अनुसार सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को रात 10 बजकर 59 मिनट से प्रारंभ होगा और करीब साढ़े 4 घंटे बाद 3 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगा। इस सूर्य ग्रहण का मध्य काल रात 1 बजकर 11 मिनट पर होगा।
भारत में नजर नहीं आएगा ग्रहण
बता दें कि साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। सूर्य ग्रहण के समय भारत में रात रहने से यह भारत में दिखाई नहीं देगा, जिससे इसका सूतक काल भी नहीं जाएगा। वरना हिंदू धर्म के अनुसार सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। इससे पहले मार्च में लगा सूर्य ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं दिया था।
कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण
साल 2025 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से दक्षिणी गोलार्ध में देखा जाएगा। इसके अलावा न्यूजीलैंड, अंटार्कटिका और प्रशांत महासागर क्षेत्र में यह आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।
क्यों लगता है सूर्य ग्रहण
जानकारी के मुताबिक पृथ्वी सूरज की परिक्रमा करती है और चांद पृथ्वी की। कभी-कभी चांद, सूरज और धरती के बीच आ जाता है। फिर वह सूरज की कुछ या सारी रोशनी रोक लेता
है जिससे धरती पर साया फैल जाता है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।