Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के बायकॉट हंगामे पर सूर्यकुमार यादव ने ली चुटकी, बोले- हमारी टिकट-फ्लाइट्स बुक हो गई

Anjali Tyagi
5 Feb 2026 4:10 PM IST
T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के बायकॉट हंगामे पर सूर्यकुमार यादव ने ली चुटकी, बोले- हमारी टिकट-फ्लाइट्स बुक हो गई
x

नई दिल्ली। भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार के ड्रामे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय टीम इस मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है और बहिष्कार का फैसला पाकिस्तान की ओर से लिया गया है।

हमने मना नहीं किया है

सूर्यकुमार ने दो टूक शब्दों में कहा, हमारा माइंडसेट एकदम साफ है। हमने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना नहीं किया है, बल्कि उनकी तरफ से यह बात आई है। उन्होंने पुष्टि की कि भारतीय टीम 15 फरवरी, 2026 को कोलंबो में होने वाले मैच के लिए पूरी तरह तैयार है और उनके टिकट और फ्लाइट्स बुक हो चुकी हैं।

तय शेड्यूल का पालन

सूर्या ने कहा कि आईसीसी (ICC) ने आधिकारिक फिक्स्चर जारी कर दिए हैं और बीसीसीआई (BCCI) व भारत सरकार ने आईसीसी के साथ मिलकर कोलंबो को एक न्यूट्रल वेन्यू के रूप में चुना है।

क्या थी विवाद की जड़

यह विवाद तब शुरू हुआ जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घोषणा की कि पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा तो लेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करेगी। पाकिस्तान का यह कदम बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने (स्कॉटलैंड द्वारा रिप्लेसमेंट) के विरोध में एक राजनीतिक विरोध के रूप में देखा जा रहा है।

Next Story