
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- स्वच्छ सर्वेक्षण 2024...
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के नतीजे घोषित, इंदौर ने आठवीं बार मारी बाजी, फिर बना देश का सबसे साफ शहर, जानें बाकी शहरों का क्या है हाल

इंदौर। स्वच्छता सर्वेक्षण केंद्र 2024 के नतीजे आ गए हैं। सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को लगातार आठवीं बार भारत के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब मिला। ऐसे ही सूरत को दूसरा स्थान मिला। लगातार आठवीं बार इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर बना है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदौर को स्वच्छता का सर्वोच्च सम्मान दिया है।
इंदौर ने फिर लहराया परचम
इंदौर ने एक बार फिर देश में स्वच्छता का परचम लहराया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के नतीजे आज दिल्ली में घोषित किए गए हैं। इंदौर पिछले 7 सालों से लगातार सबसे स्वच्छ शहर चुना जा रहा है। आठवीं बार वह नंबर वन बना है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सुपर स्वच्छ इंदौर, यह एक अलग दौर। आज नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के तहत पुरस्कार प्राप्त कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।
राष्ट्रपति ने दिया पुरस्कार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित विज्ञान भवन में आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय (एमओएचयूए) की ओर से आयोजित एक समारोह में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कार प्रदान किए। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल और अन्य लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही अवॉर्ड में लेने के लिए इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ही पहुंचे।
सुपर स्वच्छ लीग को 5 श्रेणियों बांटा गया
इसमें 10 लाख से जयादा आबादी, 3 से 10 लाख की आबादी, 50 हजार से 3 लाख की आबादी, 20 से 50 हजार आबादी, 20 हजार से कम आबादी वाली जगहों को शामिल किया गया है।
क्या है बाकी शहरों का हाल
बता दें कि पहले पर 10 लाख लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में पहले नंबर पर इंदौर वहीं दूसरे नंबर पर गुजरात का सूरत और तीसरे नवी मुंबई तो वहीं चौथे नंबर पर विजयवाड़ा ने बाजी मारी है।
दिल्ली का भी दबदबा
50 हजार से 3 लाख की आबादी के सुपर स्वच्छ लीग में नई दिल्ली ने अपना दबदबा बनाया है। इस कैटेगरी में दूसरे नंबर तिरुपति, तीसरे पर अंबिकापुर, चौथे पर लोनावाला का नाम सामने आया है।
नोएडा ने भी मार ली बाजी
सुपर स्वच्छ लीग में 3 से 10 लाख की आबादी वाली कैटेगरी में नोएडा ने बाजी मारी है। इसके अलावा चंडीगढ़ दूसरी, मैसूर तीसरे, उज्जैन चौथे, गांधीनगर पांचवें और गुंटूर छठे स्थान पर रहा है।