Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

आज से बिहार के नए राज्यपाल बनें सैयद अता हसनैन, 11 बजे होगा शपथग्रहण

Anjali Tyagi
14 March 2026 10:05 AM IST
आज से बिहार के नए राज्यपाल बनें सैयद अता हसनैन, 11 बजे होगा शपथग्रहण
x
सैयद अता हसनैन भारतीय सेना के एक सम्मानित अधिकारी रहे हैं और उन्होंने अपनी सेवा के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वह आरिफ मोहम्मद खान का स्थान ले रहे हैं।

पटना। सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन आज सुबह 11 बजे बिहार के नए राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। बता दें कि पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के. विनोद चंद्रन उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। यह समारोह पटना स्थित लोक भवन में आयोजित किया जाएगा।

कौन-कौन रहेगा मौजूद

नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी, बिहार विधानसभा के स्पीकर प्रेम कुमार, बिहार विधानपरिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह सहित कई मंत्रियों की मौजूदगी में शपथ लेंगे। लोकभवन में सुबह 11 बजे ये कार्यक्रम होगा।

बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन

इससे पहले गुरुवार के दिन ही राज्यपाल सैयद अता हसनैन पटना पहुंच गए। वहां बिहार विधानसभा स्पीकर डॉ प्रेम कुमार ने उनका स्वागत किया। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने भी वहीं उनका स्वागत किया। इस दौरान कई और गणमान्य लोग भी नए राज्यपाल का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे थे।

आरिफ मोहम्मद खान की ले रहे जगह

सैयद अता हसनैन भारतीय सेना के एक सम्मानित अधिकारी रहे हैं और उन्होंने अपनी सेवा के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वह आरिफ मोहम्मद खान का स्थान ले रहे हैं।

कौन है सैयद अता हसनैन

बता दें कि सैयद अता हसनैन इंडियन आर्मी के सीनियर ऑफिसर रहे। फिर वो भारतीय सेना से लेफ्टिनेंट जनरल की पोस्ट से रिटायर हुए। नए राज्यपाल करीब 40 वर्षों तक देश की सेना में सेवा दे चुके हैं। सुरक्षा से जुड़े कई मामलों में उनकी कार्यकुशलता ने उनके सीनियर से लेकर मातहतों तक को प्रभावित किया।

Next Story