Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

T20 World Cup final: भारत की शानदार जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई! राहुल ने ये बोलकर दीं शुभकामनाएं

Shilpi Narayan
8 March 2026 11:19 PM IST
T20 World Cup final: भारत की शानदार जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई! राहुल ने ये बोलकर दीं शुभकामनाएं
x

नई दिल्ली। टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया ने शानदार तरीके से जीत हासिल की है। इसके साथ ही भारत ने अपने नाम कई इतिहास भी दर्ज कर लिए। दरअसल, एकतरफा मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदा है। वहीं पीएम मोदी ने भारतीय टीम को जीत की बधाई दी है।

शानदार जीत असाधारण कौशल

बता दें पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि चैंपियन! आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई! यह शानदार जीत असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क का प्रतीक है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट साहस का प्रदर्शन किया। इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है। शाबाश, टीम इंडिया!

हमारी भारतीय टीम के लिए एक शानदार जीत

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि एक बार फिर चैंपियन! हमारी भारतीय टीम के लिए एक शानदार जीत, जिसमें संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह के पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए विशेष सराहना। घर पर ट्रॉफी बरकरार रखने और देश को एक और अविस्मरणीय पल देने के लिए टीम इंडिया को बधाई।

Next Story