
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- टी20 वर्ल्ड कप:...
टी20 वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल में इंडिया का इंग्लैंड से होगा भिड़ंत! जीतने वाली टीम को मिलेगा फाइनल का टिकट, जानें कब देख पाएंगे मुकाबला

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। जहां टीम इंडिया करो या मरो मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है तो वहीं अब भारत के अगले मुकाबले के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। साथ ही फैंस अब फैंस सेमीफाइनल के महा-मुकाबले का इंतजार कर रही है। जिसमें टीम इंडिया का भिड़ंत इंग्लैंड से होने वाला है।
सेमीफाइनल-2 में भारत बनाम इंग्लैंड की टक्कर
भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस अहम मैच में टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड से होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। वहीं जो भी टीम ये मैच जीतेगी वो सीधा फाइनल में पहुंच जाएगी। दरअसल, ग्रुप स्टेज में भारत का प्रदर्शन काफी दमदार रहा था। टीम ने अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ जीत से की और इसके बाद नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराकर सुपर-8 में जगह बनाई है।
भारत और इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर
हालांकि सुपर-8 के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की बड़ी हार ने टीम की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। इसके बाद भारत ने जिम्बाब्वे को हराकर वापसी की और फिर वेस्टइंडीज को मात देकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है। दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम भी शानदार फार्म में नजर आ रही है। सुपर-8 में इंग्लैंड ने श्रीलंका और पाकिस्तान जैसी मजबूत टीमों को हराया। इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत ने उनके आत्मविश्वास को और मजबूत कर दिया है। ऐसे में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला मुकाबला कांटे की टक्कर वाला साबित हो सकता है।
पहला सेमीफाइनल: साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड
टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इस मैच में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगे। साउथ अफ्रीका इस टूर्नामेंट की इकलौती ऐसी टीम है जो अब तक अजेय रही है। यहीं नहीं प्रोटियाज टीम ने ही भारत के विजयी रथ को रोककर सुपर-8 में उसे 76 रनों से हराया था।
कब और कहां होगा फाइनल मुकाबला?
बता दें कि दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों की विजेता टीमें 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताब के लिए भिड़ेंगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि भारत इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बना पाता है या नहीं। फैंस के लिए आने वाले कुछ दिन बेहद रोमांचक होने वाले हैं।




