Begin typing your search above and press return to search.

- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- टी20 वर्ल्ड कप:...
मुख्य समाचार
टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला बारिश के कारण धुला, दोनों टीमों को मिला एक-एक प्वाइंट
Shilpi Narayan
21 Feb 2026 9:27 PM IST

x
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आज खेला जाना था। जहां इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला था। लेकिन आज का यह मुकाबला बारिश के कारण धूल गया। जहां काफी देर तक बारिश खत्म होने का इंतजार किया गया।
सुपर-8 में रिजर्व डे नहीं रखा गया
बता दें कि न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का मैच रद्द हो गया है।2026 टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 का यह पहला मुकाबला था।सुपर-8 में रिजर्व डे नहीं रखा गया है। ऐसे में मैच रद्द होने पर दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट दिया गया। मैच का टॉस समय पर हुआ था, लेकिन टॉस के तुरंत बाद बारिश आ गई। करीब ढाई घंटे बारिश रुकने का इंतजार किया गया, लेकिन लगातार बारिश के बाद मैच रद्द कर दिया गया।
Next Story




