Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

T20 World Cup: ओपनिंग सेरेमनी में नोरा फतेही और बादशाह जमाएंगे रंग! जानें कब शुरू होगा कार्यक्रम

Shilpi Narayan
7 Feb 2026 5:18 PM IST
T20 World Cup: ओपनिंग सेरेमनी में नोरा फतेही और बादशाह जमाएंगे रंग! जानें कब शुरू होगा कार्यक्रम
x

मुंबई। टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है। भारत अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ मुकाबले से करेगा। इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रंगारंगा उद्घाटन समारोह का प्रबंध किया है, जिसमें मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही और रैपर बादशाह परफॉर्म करेंगे।

इस कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6 बजे से होगी

टी20 विश्व कप का उद्घाटन समारोह भारत और अमेरिका के बीच मैच से ठीक पहले होगा। रंगारंग कार्यक्रम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इसमें बादशाह और नोरा फतेही के अलावा संगीतकार ऋषभ रिखिराम शर्मा भी प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6 बजे से होगी। केवल मैच के टिकट धारक ही उद्घाटन समारोह में शामिल हो सकेंगे।

लाइव कहां देखें टी20 वर्ल्ड कप 2026 ओपनिंग सेरेमनी?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैचों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी। उद्घाटन समारोह का लाइव भी इन्हीं प्लेटफॉर्म पर होगा। आईसीसी चेयरमैन जय शाह और पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी का स्वागत करेंगे, जिनके साथ हर हिस्सा लेने वाले देश का प्रतिनिधित्व करने वाले 20 युवा एम्बेसडर भी होंगे, जो मिलकर आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट की शुरुआत करेंगे।

टी20 विश्व कप में 20 टीमें ले रही हैं हिस्सा

पिछले बार की तरह इस बार भी टी20 विश्व कप में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन सभी टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है जिसमें प्रत्येक ग्रुप में पांच टीमें शामिल हैं। ग्रुप चरण के बाद सुपर आठ चरण होगा। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें इस चरण के लिए क्वालिफाई करेंगी। सुपर आठ चरण में आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा जिसमें प्रत्येक ग्रुप में चार टीमें होंगी। इनमें से दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी जिसके बाद दो टीमें फाइनल मुकाबला खेलेंगी।

ये टीम है शामिल

इस बार जो टीमें इस वैश्विक टूर्नामेंट में खेलेंगी उनमें भारत, नामीबिया, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान, अमेरिका, स्कॉटलैंड (बांग्लादेश की जगह), इटली, इंग्लैंड, नेपाल, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान, कनाडा, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) शामिल हैं।

Next Story