
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- T20 World Cup: भारत के...
T20 World Cup: भारत के साथ मैच खेलने को लेकर पाकिस्तान ने चली ब्लैकमेलिंग की नई चाल! रखी ये शर्त...

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि 15 फरवरी को भारत से मैच खेलने को लेकर पाकिस्तान अब ब्लैकमेलिंग पर उतर आया है। मीडिया रिपोर्ट्स से सामने आए उसके लेटेस्ट स्टैंड यही लग रहा है। पाकिस्तान ने भारत के साथ खेलने के लिए 3 शर्तें रखी हैं। पाकिस्तान ने अपनी उन शर्तों के बारे में लाहौर में हुई बैठक में ICC को बताया है।
पाकिस्तान वो मैच खेलने को तैयार है
बता दें कि इससे पहले लाहौर में ICC, PCB और BCB की बैठक हुई, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाला मुकाबला चर्चा का मुख्य रूप से चर्चा का विषय रहा। पाकिस्तान ने पहले भारत के साथ खेलने से इनकार किया था। पाकिस्तान सरकार की ओर से कहा गया था कि वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगा मगर भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाला मैच नहीं खेलेगा। लेकिन, अब खबर आ रही है कि पाकिस्तान वो मैच खेलने को तैयार है, अगर उसकी 3 डिमांड मान ली जाती है।
ICC से ज्यादा रेवेन्यू शेयर की मांग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, PCB चीफ मोहसिन नकवी ने बॉयकॉट कॉल खत्म करने के लिए जो पहली डिमांड रखी है, उसमें पहली ICC से ज्यादा रेवेन्यू शेयर की मांग है। दूसरी डिमांड भारत के साथ बाइलेट्रल संबंध फिर से शुरू करने को लेकर है और तीसरी डिमांड ये है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम, पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाए।
बाइलेट्रल सीरीज खेलने की मांग शायद ही मानी जाए
हालांकि अब सवाल है कि क्या ICC पाकिस्तान की तीनों शर्त मान लेगा? पहली शर्त को लेकर कहा जा सकता है कि हां। लेकिन, दूसरी और तीसरी शर्त मानना उतना आसान नहीं होने वाले, क्योंकि उसके तार सीधे भारत से जुड़े हैं। पाकिस्तान के बाइलेट्रल सीरीज खेलने की मांग शायद ही मानी जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों देशों के बीच राजनीतिक रिश्ते उतने बेहतर नहीं है। भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी बाइलेट्रल सीरीज 2012 में खेली गई थी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हाथ मिलाने की तो इसे लेकर भी भारत की हामी मुश्किल लग रही है। वहीं देखने वाली बात होगी कि आगे क्या होता है।




