Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

T20 World Cup: मैच से पहले ही डरा पाकिस्तान! ट्रॉफी चोर नकवी ने चली नई चाल, इंडिया और पाक के बीच नहीं होगा मुकाबला

Shilpi Narayan
1 Feb 2026 9:41 PM IST
T20 World Cup: मैच से पहले ही डरा पाकिस्तान! ट्रॉफी चोर नकवी ने चली नई चाल, इंडिया और पाक के बीच नहीं होगा मुकाबला
x

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले क्रिकेट जगत को बड़ा झटका लगा है। जहां लाखों क्रिकेट फैंस भारत और पाकिस्तान के मैच का इंतजार करते हैं तो वहीं अब पाक ने नई चाल चली है। पाकिस्तान सरकार ने ऐलान किया है कि उनकी टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी, लेकिन 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज का मुकाबला नहीं खेलेगी। यह फैसला राजनीतिक और हालिया घटनाक्रमों के बीच लिया गया है।

भारत-श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा टूर्नामेंट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है और ये टूर्नामेंट भारत-श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा। औहालांकि, पाकिस्तान की टीम अपने सारे मैच श्रीलंका में ही खेलेगी। पाकिस्तान सरकार की ओर से पाकिस्तान क्रिकेट टीम को श्रीलंका जाने की इजाजत मिल गई है, जहां उनके ग्रुप ए के सभी मैच खेले जाने हैं। भारत-पाकिस्तान मैच भी कोलंबो में ही होना था, क्योंकि पाकिस्तान ने राजनीतिक कारणों से भारत में मैच खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद आईसीसी ने दोनों टीमों के मैचों को न्यूट्रल वेन्यू पर शिफ्ट कर दिया था।

भारत को मिलेंगे दो पॉइंट्स

अब पाकिस्तान ने सिर्फ इस एक मैच का बायकॉट करने का फैसला लिया है, जिससे वह टूर्नामेंट से पूरी तरह बाहर नहीं होंगे।इससे पहले पाकिस्तान ने टूर्नामेंट से बाहर होने की धमकी भी दी थी। इस फैसले से पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में दो पॉइंट्स गंवाने पड़ेंगे, क्योंकि मैच फॉरफिट माना जाएगा। भारत को बिना खेले दो पॉइंट्स मिल जाएंगे।

पाकिस्तान को होगा भारी नुकसान

हालांकि, आईसीसी के लिए यह बड़ा फाइनेंशियल लॉस हो सकता है, क्योंकि भारत-पाकिस्तान मुकाबला वर्ल्ड कप का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला और कमाई वाला मैच होता है। सिर्फ आईसीसी को ही नहीं बल्की पाकिस्तान को भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। पाकिस्तान का ये फैसला बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटाए जाने के बाद आया है। बांग्लादेश ने भारत में सुरक्षा चिंताओं के कारण हिस्सा लेने से इनकार किया था, जिसके बाद आईसीसी ने उन्हें बाहर कर दिया।

Next Story