Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

टी20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका! रिंकू सिंह जिम्बाब्वे के साथ मुकाबले से पहले लौटे घर, जानें वजह

Shilpi Narayan
24 Feb 2026 9:10 PM IST
टी20 वर्ल्ड कप:  टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका! रिंकू सिंह जिम्बाब्वे के साथ मुकाबले से पहले लौटे घर, जानें वजह
x

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपना अगला मुकाबला 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के साथ खेलेगी। हालांकि इससे पहले टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह टूर्नामेंट को बीच में छोड़ घर लौट गए हैं। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन था, लेकिन इसमें रिंकू सिंह ने हिस्सा नहीं लिया। उनके अलावा बाकी खिलाड़ी अभ्यास करते नजर आए। वहीं सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है।

रिंकू सिंह के पिता की तबियत खराब

दरअसल, रिपोर्ट में बताया गया है कि रिंकू सिंह के पिता की तबियत खराब हो गई है। उनकी हालत गंभीर है। इसी कारण रिंकू सिंह को अचानक घर लौटना पड़ा है। 28 साल के रिंकू सिंह यूपी के अलीगढ़ के रहने वाले हैं। रिंकू अब वापस कब लौटेंगे और कब टीम इंडिया से दोबारा जुड़ेंगे, इसे लेकर फिलहाल अभी कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

अक्षर पटेल प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं शामिल

बता दें कि भारत और जिम्बाब्वे का मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। यहां की पिच स्पिनर्स के लिए अनुकूल रहती है। ऐसे में अगर रिंकू सिंह उपलब्ध नहीं होते हैं तो फिर उनकी जगह अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। अक्षर के आने से बैटिंग कमजोर भी नहीं होगी और बॉलिंग में एक विकल्प और बढ़ जाएगा। अक्षर टूर्नामेंट में शुरुआती मैच खेले थे, लेकिन फिर उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका दि या गया।

Next Story