Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

T20 World Cup: IND vs ENG के बीच कुछ देर शुरू होगा महा-मुकाबला! जानें कब और कहां देख पाएंगे मैच, इंग्लैंड से बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया

Shilpi Narayan
5 March 2026 6:30 PM IST
T20 World Cup: IND vs ENG के बीच कुछ देर शुरू होगा महा-मुकाबला! जानें कब और कहां देख पाएंगे मैच, इंग्लैंड से बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया
x

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप का आज दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड की टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगी। शाम साढ़े छह बजे इस महामुकाबले का टॉस होगा और सात बजे से मैच की शुरुआत होगी। इस मैच की विजेता टीम 8 मार्च को फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। 2022 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को हराया था। तब इंग्लिश टीम 10 विकेट से जीती थी और फिर फाइनल जीतकर चैंपियन भी बनी थी। अब आज टीम इंडिया के पास हिसाब बराबर करने का मौका है। वहीं आज का मुकाबला कांटे के टक्कर का हो सकता है।

वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

मुंबई के वानखेड़े की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहती है, लेकिन इस बार भारत और इंग्लैंड के सेमीफाइनल मैच की पिच पर हल्की घास दिख रही है। हालांकि, टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल को एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है। इसी मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ एक साल पहले अभिषेक शर्मा ने शानदार शतक जड़ा था। भारत को अपने सलामी बल्लेबाज से ऐसे ही धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल मैच आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे। वहीं मोबाइल पर मैच देखने वाले दर्शक इस मुकाबले को जियोस्टार एप्प पर देख सकते हैं। हिंदी और अंग्रेजी के साथ कई भाषाओं में कमेंट्री का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कर्रन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद।

Next Story