Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

T20 वर्ल्ड कप महामुकाबला, पाकिस्तान का यह गेंदबाज बनेगा टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा! जानें बल्लेबाज को कैसे छकाता है...

Anjali Tyagi
11 Feb 2026 3:20 PM IST
T20 वर्ल्ड कप महामुकाबला, पाकिस्तान का यह गेंदबाज बनेगा टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा! जानें बल्लेबाज को कैसे छकाता है...
x

नई दिल्ली। पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक आगामी 15 फरवरी 2026 को श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले T20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले में भारतीय टीम के लिए एक बड़ा खतरा माना जा रहा है। उन्हें पाकिस्तान का 'तुरुप का इक्का' और एक रहस्यमयी स्पिनर कहा जा रहा है, जिनका सामना करना भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

उस्मान तारिक क्यों है टीम इंडिया के लिए खतरा?

बता दें कि उस्मान तारिक की गेंदबाजी में कई ऐसी विशेषताएं हैं जो उन्हें खतरनाक बनाती हैं। तारिक का गेंदबाजी एक्शन काफी अजीब है। वह गेंद फेंकने से ठीक पहले एक निश्चित ठहराव लेते हैं, जो बल्लेबाज की लय और टाइमिंग को पूरी तरह से बिगाड़ देता है। पिछले 23 टी20 मैचों में उन्होंने हर मैच में कम से कम एक विकेट लिया है। हाल ही में 10 फरवरी 2026 को अमेरिका के खिलाफ अपने वर्ल्ड कप डेब्यू मैच में उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके पास हाई-आर्म गुगली, कैरम बॉल, लो-आर्म गुगली और क्विकर डिलीवरी जैसे घातक हथियार हैं। भारतीय बल्लेबाजों ने पहले कभी उनका सामना नहीं किया है, जिससे उनकी मिस्ट्री स्पिन को समझना और भी मुश्किल हो जाता है।

उस्मान तारीक की चेतावनी

उस्मान तारिक ने भारत के लिए जो चेतावनी जारी की है, उसमें उनका अति आत्मविश्वास झलकता है, जो पैदा हुआ है परफॉर्मेन्स और खासकर बॉलिंग एक्शन पर बार-बार सवाल उठाए जाने के बाद भी नहीं होने वाली कार्रवाई के चलते। उस्मान तारिक ने चेतावनी जारी कर कहा- मैं अपने बॉलिंग एक्शन को लेकर दबाव में मैं नहीं हूं बल्कि दबाव भारत पर होगा।

गेंदबाजी एक्शन पर विवाद

उनके एक्शन को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी चर्चा और चेतावनी जारी की गई है। ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन और कई प्रशंसकों ने उनके एक्शन पर सवाल उठाए हैं और इसे संदिग्ध बताया है। उनके एक्शन को पीएसएल (PSL) में दो बार रिपोर्ट किया गया था, लेकिन आईसीसी (ICC) और पीसीबी (PCB) द्वारा किए गए बायोमैकेनिकल टेस्ट में उनका एक्शन 15-डिग्री की वैध सीमा के भीतर पाया गया।

अश्विन ने क्या कहा

अश्विन ने श्रीवत्स गोस्वामी को जवाब देते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा- मान लिया कि फुटबॉल में रुकने की इजाजत नहीं। पर क्या बल्लेबाज के लिए बिना अंपायर या गेंदबाज को बताए स्विच हिट या रिवर्स मारना सही है, जबकि उसे पता है कि एक साइड से ही बल्लेबाजी करनी है। प्रतिबंध हमेशा सिर्फ गेंदबाजों तक ही सीमित क्यों हो? गेंदबाजों को बिना अंपायर को बताए आर्म बदलने की भी इजाजत क्यों नहीं होती? सबसे पहले तो उन्हें क्रिकेट के ये नियम बदलने चाहिए।

Next Story