Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

टी20 वर्ल्ड कप: इतिहास रचने से चुकी वेस्टइंडीज की टीम! दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर जिम्बाब्वे को दिया सबसे बड़ा टार्गेट

Shilpi Narayan
23 Feb 2026 9:59 PM IST
टी20 वर्ल्ड कप: इतिहास रचने से चुकी वेस्टइंडीज की टीम! दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर जिम्बाब्वे को दिया सबसे बड़ा टार्गेट
x

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल बना दिया है। सुपर-8 के अपने पहले मैच में मुंबई के वानखेड़े में वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 244 रनों का स्कोर खड़ा किया। वेस्टइंडीज के लिए हेटमायर और पॉवेल के अलावा अंत में शरफाने रदरफोर्ड ने धुआंधार बैटिंग की। रदरफोर्ड ने सिर्फ 13 गेंद में नाबाद 31 रनों की पारी खेली। जिम्बाब्वे के लिए ये बड़ा टोटल चेज करना मुश्किल हो सकता है।

सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है। श्रीलंका ने 2007 में 20 ओवर में 260 रन बनाए थे। अब इस रिकॉर्ड लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज की टीम आ गई है। हालांकि वेस्टइंडीज के पास आज श्रीलंका का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका था, लेकिन वो ऐसा नहीं कर सके। आयरलैंड 235 रनों के साथ इस रिकॉर्ड लिस्ट में अब तीसरे नंबर पर चला गया है।

वेस्टइंडीज के लिए शुरुआत अच्छी नहीं थी

दरअसल, वेस्टइंडीज के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही थी।ओपनर ब्रेंडन किंग 12 गेंद में सिर्फ 09 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शाई होप भी सिर्फ 14 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद शिमरन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को खूब मारा। हेटमायर ने सिर्फ 22 गेंद में अर्धशतक जड़ा। वह टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

हेटमायर ने 34 गेंद में 85 रनों की पारी खेली

शिमरन हेटमायर ने सिर्फ 34 गेंद में 85 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 7 छक्के निकले। रॉवमैन पॉवेल ने 35 गेंद में 59 रन बना डाले। उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के जड़े। रोमारियो शेफर्ड ने 10 गेंद में 3 छक्कों के साथ 21 रन बनाए। जेसन होल्डर चार गेंद में दो छक्कों के साथ 13 रन बनाकर आउट हुए। वहीं शरफाने रदरफोर्ड ने 13 गेंद में 31 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के जड़े।

Next Story