
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- कभी मेल एक्टर नहीं...
कभी मेल एक्टर नहीं करना चाहते थे काम... बेबाकी के चलते तापसी पन्नू को गंवाना पड़ा था काम

मुंबई। तापसी पन्नू ने बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से सफलता का मुकाम हासिल किया है। हालांकि उनका ये सफर आसान नहीं रहा है। उन्होंने खुद अइस बात का खुलासा किया कि उनके करियर में कई बार ऐसा हुआ जब मेल एक्टर्स ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया।
तापसी के अनुसार, फिल्म इंडस्ट्री में उनके बारे में यह अफवाह फैलाई गई कि उनके साथ काम करना 'मुश्किल' है। उनका मानना है कि इसी सोच के कारण उन्होंने कई बड़ी फिल्मों के मौके गंवाए।
उन्होंने बताया कि पुरुष अभिनेता अक्सर उन फिल्मों में उनके साथ काम करने से कतराते थे जहां उनके किरदार छोटे थे, जो इंडस्ट्री में व्याप्त असुरक्षा को दर्शाता है। तापसी ने कहा कि बॉलीवुड में अक्सर मुख्य अभिनेता (हीरो) ही यह तय करते हैं कि उनके अपोजिट कौन सी अभिनेत्री होगी। कई मामलों में, हीरो ने उन्हें अपनी फिल्म का हिस्सा बनाने से साफ इनकार कर दिया था।
उन्होंने 'डंकी' जैसी फिल्म का उदाहरण देते हुए कहा कि जब राजकुमार हिरानी जैसे निर्देशक किसी अभिनेता को लेकर आश्वस्त होते हैं, तभी ऐसी रूढ़ियाँ टूटती हैं, अन्यथा हीरो की पसंद ही अंतिम मानी जाती है।
तापसी ने यह भी स्पष्ट किया कि जो निर्देशक उनके साथ काम कर चुके हैं, वे उन्हें बार-बार अपनी फिल्मों में लेते हैं, जो इस 'मुश्किल' होने वाली अफवाह को गलत साबित करता है।




