Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

धुरंधर में नजर आने वाली थी तमन्ना भाटिया, क्या आदित्य धर की वजह से फिल्म से हुई बाहर? जानें कोरियोग्राफर ने क्या कहा

Shilpi Narayan
22 Dec 2025 4:22 PM IST
धुरंधर में नजर आने वाली थी तमन्ना भाटिया, क्या आदित्य धर की वजह से फिल्म से हुई बाहर? जानें कोरियोग्राफर ने क्या कहा
x



मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। रणवीर सिंह की यह फिल्म एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म की कलेक्शन के साथ-साथ स्टोरी को लेकर भी खूब बात हो रही है।


इन सब के बीच फिल्म धुरंधर से जुड़ा एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस फिल्म में तमन्ना भाटिया भी नजर आने वाली हैं। इस खबर ने बी-टाउन में हलचल मचा दी है। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि फिल्म धुरंधर है। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर में पहले तमन्ना भाटिया भी नजर आने वाली थी, लेकिन बाद में वो बाहर हो गई हैं।


इसका खुलासा विजय गांगुली ने अभी हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में किया। विजय गांगुली ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि दो लड़कियों के रोल के लिए कई ऑप्शन और ऑडिशन पर विचार किया गया था। हालांकि इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या तमन्ना भाटिया का नाम आया था।


इस पर विजय ने कहा मेरे दिमाग में तो वो ही थीं। मैंने उनका नाम सुझाया था, लेकिन आदित्य सर बहुत साफ थे कि उन्हें कोई आइटम सॉन्ग नहीं चाहिए, जो कहानी से बाहर की चीज लगे। अगर सिर्फ एक लड़की होती, तो ध्यान कहानी से हटकर उस पर चला जाता। इसलिए दो लड़कियां रखी गईं, एक नहीं। वो नहीं चाहते थे कि ध्यान सिर्फ एक व्यक्ति पर जाए।


हालांकि उनका कहना है कि अगर तमन्ना होतीं, तो सब कुछ उनके बारे में हो जाता और कहानी पीछे रह जाती।' विजय ने आगे बताया कि रणवीर सिंह और सारा अर्जुन के वेडिंग रिसेप्शन सीन बहुत महत्वपूर्ण था और उसमें डांस नंबर के अलावा भी बहुत कुछ हो रहा था। आदित्य सर नहीं चाहते थे कि कहानी से कुछ मिनटों के लिए भी ध्यान हटे। इसलिए ‘शरारत’ गाने को बस 'कट-टू सॉन्ग' की तरह ट्रीट किया गया।


डायरेक्टर आदित्य धर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म धुरंधर ने अभी हाल ही में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। वहीं इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर माधवन, संजय दत्त लीड रोल में हैं। वहीं इस फिल्म में अक्षय खन्ना के कमबैक की भी चर्चा हो रही है।

Next Story