Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Tamilnadu Election: कांग्रेस ने जारी की 27 उम्मीदवारों की सूची...

Aryan
3 April 2026 4:30 PM IST
Tamilnadu Election: कांग्रेस ने जारी की 27 उम्मीदवारों की सूची...
x
कांग्रेस की इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सेल्वपेरुन्थागाई का है

चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए सियासी तैयारी शुरू हो चुकी है। कांग्रेस ने भी अपने 27 उम्मीदवारों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है। कांग्रेस आलाकमान ने सूची में कई दिग्गजों का नाम दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस की इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सेल्वपेरुन्थागाई का है। पार्टी ने इस कद्दावर नेता को श्रीपेरंबुदूर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है।

प्रमुख उम्मीदवार और सीटें

सूची में शामिल कुछ महत्वपूर्ण नाम और उनके निर्वाचन क्षेत्र इस प्रकार हैं:

के. सेल्वपेरुन्थागाई (PCC चीफ): श्रीपेरंबदूर (SC) सीट से चुनाव लड़ेंगे।

डॉ. ए. चेल्ला कुमार

(पूर्व सांसद): कृष्णागिरी सीट से उम्मीदवार बनाए गए हैं।

दोरई चंद्रशेखर

पोन्नेरी (SC) निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में हैं।

जेएमएच हसन मौलाना

वेलाचेरी सीट से चुनाव लड़ेंगे।

गोपीनाथ पलानीअप्पन

इरोड (पूर्व) सीट से प्रत्याशी हैं।

बी. रामचंद्रन

उधगमंडलम (ऊटी) से चुनाव लड़ेंगे।

अन्य महत्वपूर्ण उम्मीदवार

ए.एम. मुनिरत्नम

शोलिंगुर

रुबी मनोहरन

नंगुनेरी

एस. मंगुडी

करैकुडी

एस. राजेश कुमार

किल्लियूर

गणेशन अशोकन

शिवकाशी

डॉ. थारागई कुथबर्ट

कोलाचेल

Next Story