
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- तारा और वीर के बीच...
तारा और वीर के बीच सालभर में टूटा रिश्ता! वीर ने कहा-वक्त बुरा हो या अच्छा...फैंस ने दी हिम्मत रखने की सलाह

मुंबई। तारा सुतारिया इस वक्त अपनी फिल्म से अधिक अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हैं। दरअसल, हाल ही तारा और वीर पहाड़िया के रिश्तों में दरार पड़ने की खबर सामने आ रही है। सालभर भी दोनों का रिश्ता नहीं चल पाया जबकि ये सब एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट के बाद हुआ है।
दरअसल कुछ वक्त पहले मुंबई में एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट हुआ था, जहां उनका साथ देने तारा सुतारिया भी पहुंचीं। सिंगर ने एक्ट्रेस को स्टेज पर किस किया था, जिस पर वीर का रिएक्शन वीडियो वायरल हुआ। जिसमें वो काफी अपसेट दिख रहे थे। हालांकि दोनों ने इसके बाद वीडियो को लेकर सफाई दी थी। साथ ही कहा गया कि वीडियो को चालाकी से एडिट किया है, यह सब पेड पीआर है। लेकिन फिर ब्रेकअप की खबरें आ गईं।
कुछ वक्त पहले ऐसा दावा किया गया कि तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया अलग हो गए हैं। दोनों का रिश्ता सालभर भी नहीं चल पाया। लेकिन इस ब्रेकअप को लेकर दोनों की तरफ से कुछ नहीं कहा गया। इसी बीच वीर पहाड़िया ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।
वीर पहाड़िया ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया। जिसमें वो बुरा वक्त और समय के बदलाव के बारे में कहते दिखे। उन्होंने लिखा कि वक्त बुरा हो या अच्छा, एक न एक दिन बदलता जरूर है।
अब लोग वीर पहाड़िया के पोस्ट को उनके ब्रेकअप से जोड़ते हुए देख रहे हैं। साथ ही उसपर रिएक्ट भी कर रहे हैं। दरअसल उन्होंने जहां फोटोशूट करवाया है, वो एक अंधेरे वाली जगह है। जो 17 घंटे पहले ही शेयर की गई थी।
दरअसल तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने कुछ वक्त पहले अपना रिश्ता ऑफिशियल किया था। अक्सर साथ में वेकेशन मनाते नजर आते थे। दोनों के अकाउंट पर कपल की प्यारी-प्यारी तस्वीरें भी हैं। साथ ही अब भी एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।




