Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

यश की फिल्म टॉक्सिक से तारा सुतारिया का फर्स्ट लुक हुआ जारी, बोल्ड सीन देख फैंस हुए बेसब्र, जानें कब देख पाएंगे फिल्म

Shilpi Narayan
3 Jan 2026 3:00 PM IST
यश की फिल्म टॉक्सिक से तारा सुतारिया का फर्स्ट लुक हुआ जारी, बोल्ड सीन देख फैंस हुए बेसब्र, जानें कब देख पाएंगे फिल्म
x

मुंबई। साउथ के स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म से धीरे-धीरे स्टारकास्ट के लुक सामने आ रहे हैं। यश, नयनतारा, हुमा कुरैशी और कियारा आडवाणी के बाद अब तारा सुतारिया का लुक भी सामने आ गया है।


तारा का लुक देखकर हर कोई इंप्रेस हो रहा है। तारा के लुक के साथ उनके किरदार के बारे में भी बता दिया गया है। यश ने सोशल मीडिया पर तारा का लुक शेयर किया है। जिसमें वो गुस्से में हाथ में गन पकड़ी नजर आ रही हैं। उनका लुक एकदम बोल्ड है।



जिसे देखकर हर कोई इंप्रेस हो रहा है। तारा के लुक की जमकर तारीफ हो रही है। यश ने तारा के लुक का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि पेश हैं तारा सुतारिया REBECCA के रूप में। बड़ों के लिए एक जहरीली परियों की कहानी में। तारा के इस पोस्टर पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं।


बता दें मेकर्स ने कुछ दिनों पहले नयनतारा, हुमा कुरैशी और कियारा आडवाणी का लुक शेयर किया था। खास बात ये है कि हर किसी का लुक बाकियों से एकदम हटकर है। जिसकी वजह से फैंस काफी एक्साइटेड हो रहे हैं।


दरअसल, यश की टॉक्सिक को लेकर लंबे समय से अपडेट सामने आ रहे हैं। ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। ये एक बड़े बजट की फिल्म है।

Next Story